काशी में महिला SHO गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते पकड़ा

Varanas News: वाराणसी में महिला इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया, फिर इंस्पेक्टर ने टीम पर रौब जमाने की कोशिश की। मामला सेटल करना चाहा, लेकिन टीम ने उसकी एक न सुनी।

Varanas News: वाराणसी में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एंटी करप्शन टीम ने महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित्रा देवी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।यह कार्रवाई तब हुई, जब सुमित्रा देवी पर दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपियों का नाम निकालने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगा। इस घटना ने पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम को एक दिन पहले शिकायत मिली थी कि सुमित्रा देवी दहेज उत्पीड़न के मामले में कुछ व्यक्तियों का नाम केस से हटाने के लिए 10 हजार प्रति व्यक्ति रिश्वत की मांग की थी. शिकायतकर्ता ने बताया कि जिन लोगों का नाम इस केस में शामिल किया गया था, उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया. इस सूचना के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने त्वरित कार्रवाई की और प्लान बना कर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित्रा देवी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट कर लिया.

ये भी पढ़े-

फर्जी IAS बनकर ठगे 80 करोड़ रुपये, लखनऊ में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

टीम ने सुमित्रा देवी को हिरासत में ले लिया और उन्हें कैंट थाने लाया गया, जहां उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। बताया जाता है कि सुमित्रा देवी इससे पहले राजातालाब थाने में भी प्रभारी रह चुकी हैं। उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ये मामला स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़े-

Lucknow में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का फरार अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

Back to top button