
Bahubali The Epic: बाहुबली को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी! जानिए कितनी लंबी होगी फिल्म?
Bahubali The Epic: एस. एस. राजामौली की बाहुबली फ्रेंचाइजी अब भी भारत की पहली पैन-इंडिया फिल्म मानी जाती है, जिसने भारतीय सिनेमा को नई राह दी और इतिहास में अपनी खास जगह भी बनाई।
Baahubali The Epic Advance Booking: एस. एस. राजामौली की बाहुबली फ्रैंचाइज़ी ने भारतीय सिनेमा को नया रूप दिया। दुनिया भर के दर्शकों द्वारा पसंद की गई इस महाकाव्य गाथा ने दिलों पर कब्ज़ा किया। जैसा कि आप जानते हैं कि इस फिल्म ने बाहुबली और बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई से सुनामी ला दी थी। अब 2015 की बाहुबली और उसके सीक्वल बाहुबली 2 (2017 में रिलीज) को मिलाकर एसएस राजामौली बाहुबली द एपिक (Bahubali The Epic) लेकर आ रहे हैं। इसे सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है।
दोनों फिल्मों का री-एडिटेड और रीमास्टर्ड वर्जन
फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ पिछली दोनों फिल्मों का री-एडिटेड और रीमास्टर्ड वर्जन है। फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की तरफ से पास कर दिया गया है और यूए सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। बाहुबली मूवीज के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी गई है। इसके साथ फिल्म की अवधि के बारे लिखा है कि यह तीन घंटे 40 मिनट की फिल्म होगी। यानी दर्शकों को अच्छा-खासा वक्त लेकर थिएटर जाना होगा।
View this post on Instagram
‘बाहुबली: द एपिक’ को सेंसर सर्टिफिकेट
फिल्म के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘बाहुबली: द एपिक’ को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने की यह रोमांचक खबर शेयर करते हुए लिखा है – BaahubaliTheEpic को यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है, जिसकी रनटाइम है 3 घंटे 44 मिनट! 31 अक्टूबर से दुनियाभर के सिनेमाघरों में देखिए द एपिक। BaahubaliTheEpicOn31stOct”
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर बुकिंग शुरू
अमेरिका भर के सभी प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर बुकिंग शुरू होने की घोषणा की. उन्होंने लिखा, अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़! यह महान कृति पूरे अमेरिका में सभी प्रीमियम बड़े फ़ॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसका वितरण\ @VarianceFilms द्वारा किया जाएगा. 29 अक्टूबर के प्रीमियर के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। नियमित बुकिंग जल्द ही शुरू होंगी.”
ये भी पढ़े–Thama पर भारी पड़ेगी हर्षवर्धन राणे की फिल्म, मेकर्स ने बनाया तगड़ा प्लान
यह फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे कई प्रीमियम फॉर्मेट्स जैसे IMAX, 4DX, D-Box, Dolby Cinema और EPIQ में दिखाया जाएगा। फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
ये भी पढ़े- यूट्यूब स्टार MrBeast के साथ एक फ्रेम में तीनों खान, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा





