Thamma: एडवांस बुकिंग में मचा गदर, रिलीज से पहले कमा डाले इतने करोड़

Thamma Advance Booking: आयुष्मान खुराना स्टारर अपकमिंग ‘थामा’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म की लगभग 5,000 टिकटें बिक चुकी हैं।

Thamma Advance Booking: मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘थामा’ 3 दिनों में रिलीज होने वाली है। दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उससे पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म में थोड़े-बहुत बदलाव किए हैं। आपको बता दें कि इस हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में पहले ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ जैसी हिट फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। एडवांस बुकिंग को देख उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म को शानदार ओपनिंग मिल सकती है।

‘थामा’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 17 अक्टूबर को ‘थामा’ की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है और कुछ ही घंटों में देशभर में इसके धुआंधार टिकट बिक गए। सैकनिल्क के मुताबिक ‘थामा’ ने देशभर में इसके अब तक 20 हजार 878 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. वहीं बिना ब्लॉक सीटों के इसने अब तक 63.56 लाख और ब्लॉक सीटों के साथ 3.12 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

थामा को मिलेगा दिवाली का फायदा

आयुष्मान और रश्मिका की फैन फॉलोइंग, हॉरर-कॉमेडी जॉनर की लोकप्रियता और मैडॉक फिल्म्स के बढ़ते हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) में बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए लगता है कि ये फिल्म हिट साबित होगी। उम्मीद है कि इस दिवाली वीकेंड पर ‘थामा’ सिनेमाघरों में भारी भीड़ लाएगी। शुरुआती रुझान 20 करोड़ से ज्यादा हो सकता है जो 30 करोड़ तक पहुंच सकता है।

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ दिवाली 2025 की बड़ी रिलीज़ है. ये फिल्म स्त्री, मुंज्या और भेड़िया जैसी फिल्मे बनाने वाले दिनेश विजान के मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है. आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित, यह फिल्म हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का ऐसा ब्लेंड है जो दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है.

ये भी पढ़े-

Thama पर भारी पड़ेगी हर्षवर्धन राणे की फिल्म, मेकर्स ने बनाया तगड़ा प्लान

थामा की कास्ट

आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘थामा’ को 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के साथ CBFC द्वारा U/A प्रमाणित किया गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़े-

यूट्यूब स्टार MrBeast के साथ एक फ्रेम में तीनों खान, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Back to top button