Lucknow News: राजनाथ सिंह ने CM योगी को सराहा, ब्रह्मोस मिसाइलों को दिखाई हरी झंडी

Lucknow News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई, बोले- योगी सरकार ने यूपी को निवेश और आत्मनिर्भरता का गढ़ बना दिया है।

Lucknow News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्रोडक्शन यूनिट में ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर राजनाथ सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। कुछ महीने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्माण अब लखनऊ में किए जाने की जानकारी दी थी।

ऑपरेशन सिंदूर तो बस ट्रेलर

डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने का कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक ट्रेलर था. रक्षा मंत्री ने कहा, ‘जो भारत पाकिस्तान को जन्म दे सकता है, वो ब्रह्मोस से क्या कर सकता है ये बताने की जरूरत नहीं है.’ ब्रह्मोस मिसाइल फ्लैग ऑफ सेरेमनी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने आगे कहा कि लखनऊ रक्षा उत्पादन केंद्र के रूप में जाना जाएगा. उन्‍होंने कहा, ‘ब्रह्मोस यूनिट का टर्न ओवर पिछले वर्ष से अगले वित्तीय वर्ष में 3 हजार करोड़ हो जाएगा.

UP सरकार को भी 500 करोड़ की GST मिलेगी. ब्रह्मोस मिसाइल फ्लैग ऑफ सेरेमनी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बयान. कई देश भारत के साथ तकनीकी सहयोग में रुचि रखते हैं. ब्रह्मोस टीम ने बीते 1 माह में 2 देशों के साथ करीब 4 हजार करोड़ के निवेश का अनुबंध किए हैं.’

पांच महीनों में ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप

राजनाथ सिंह ने कहा कि 11 मई 2025 को इस आधुनिक सुविधा का उद्घाटन हुआ था और मात्र पांच महीनों में ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप तैयार होकर डिलीवर हो रही है। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि जिस गति और दक्षता से यह कार्य पूरा हुआ है, वह केवल रिकॉर्ड ही नहीं, बल्कि लखनऊ और उत्तर प्रदेश की विश्वसनीयता का भी प्रमाण है। आज ब्रह्मोस की विश्वसनीयता के साथ-साथ लखनऊ की पहचान भी और अधिक मजबूत हुई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस परियोजना के लिए हर संभव सहयोग और समर्थन दिया।

 

Back to top button