Box Office: ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का दिखा दम, ओपनिंग डे पर ‘थामा’ का धमाका

Box Office Report: दिवाली के अवसर पर मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ ने दस्तक दी। इसके साथ ही हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ रिलीज हुई।

Box Office Report: इस दीवाली सीजन को धमाकेदार बनाने के लिए हिंदी सिनेमा जगत से दो मूवीज को एक साथ रिलीज किया गया है। एक तरफ हॉरर कॉमेडी थामा है और दूसरी ओर लव स्टोरी ड्रामा एक दीवाने की दीवानियत। दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिला है और इसमें अभिनेता हर्षवर्धन राणे की एक दीवाने की दीवानियत ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

थामा बॉक्स ऑफिस अपडेट

Sacnilk के नए अपडेट के अनुसार, ‘थामा’ ने मंगलवार को अपनी रिलीज के दिन 24.87 करोड़ की कमाई की। फिल्म को यह कलेक्शन करने में कोई खास चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ा। इस दिवाली पर एक और फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम ‘एक दीवाने की दीवानियत’ है।

एक दीवाने की दीवानियत की पहले दिन कमाई

रिलीज से पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि आयुष्मान खुराना की थामा के आगे हर्षवर्धन राणे की एक दीवाने की दीवानियत कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी। लेकिन ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री मारकर इस फिल्म ने सभी को आईना दिखा दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के पहले दिन लगभग 10 करोड़ का कारोबार किया है, जो बेहतरीन आंकड़ा है।

थामा में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे भी हैं। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी दिवाली के त्योहार पर फैंस के बीच पहुंची।

Back to top button