
Aaj ka Rashifal: पलट सकती है इन राशियों की किस्मत, धनलाभ के योग
Horoscope 23 October 2025, Rashifal 23 October 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।
Horoscope 23 October 2025, Rashifal 23 October 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
Rashifal (राशिफल)-
मेष राशि- स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति थोड़ी मध्यम है। प्रेम, संतान मध्यम है, खराब नहीं। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि- परेशानी भरा दिन रहेगा हर मामले में। जीत आपकी होगी। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। प्रेम-संतान, स्वास्थ्य व व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- मानसिक तौर पर उहापोह से गुजरेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दीजिए। विद्यार्थी लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार आपका सही है। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। गृहकलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। लेकिन अति उत्साही होकर किसी काम की शुरुआत अभी न करें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश अभी वर्जित रहेगा। जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। प्रेम, संतान ठीक-ठाक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- घबराहट, बेचैनी, मानसिक परेशानी व शारीरिक परेशानी बनी रहेगी। हालांकि कोई बड़ी परेशानी नहीं है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- नेत्र पीड़ा, सिर दर्द, अज्ञात भय बना रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति संभव है। यात्रा कष्टप्रद होगा, लेकिन लाभकारी होगी। प्रेम, संतान मध्यम लेकिन खराब नहीं। व्यापार ठीक है। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।
मकर राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन नुकसान नहीं होगा। प्रेम, संतान अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- यात्रा परेशान करने वाली होगी। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें, अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।





