छठ महापर्व पर बिहार जा रही बस कुशीनगर में पलटी, 22 यात्री घायल

Kushinagar Bus Accident: छठ महापर्व के लिए जयपुर से अपने घर लौट रहे यात्रियों के लिए गुरुवार की सुबह भयावह रही। जयपुर से बिहार के मधुबनी जा रही तेज रफ्तार लग्जरी बस कुशीनगर में एनएच28 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 22 यात्री घायल हो गए।

Kushinagar Bus Accident: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बड़ा बस हादसा हुआ है। बिहार बॉर्डर पर तरयासुजान थाना क्षेत्र के NH-28 पर जयपुर से बिहार मधुबनी जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बस के अचानक कंट्रोल खो देने से बस अनियंत्रित हो गई। सूचना पर एसडीएम व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटे। प्राथमिक ईलाज के बाद कुछ लोगों को गम्भीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

तेज रफ्तार के कारण हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह करीब छह बजे बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ। बस जयपुर से रात में रवाना हुई थी और यात्रियों में ज्यादातर बिहार के विभिन्न जिलों – मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा और समस्तीपुर के रहने वाले लोग थे। सभी छठ महापर्व मनाने अपने घर जा रहे थे। अचानक सड़क पर ओवरटेक करने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।

हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और तरयासुजान थाने की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

Back to top button