
सिंगर Rishabh Tandon की मौत से टूटीं पत्नी ओलेस्या, शेयर किया भावुक पोस्ट
Rishabh Tandon Wife Olesya: सिंगर ऋषभ टंडन का 22 अक्टूबर को दिल्ली में 35 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। पत्नी ओलेस्या नेडोबेगोवा पति के अचानक चले जाने से ओलेस्या सदमे में हैं।
Rishabh Tandon Wife Olesya: ‘ये आशिकी’ और ‘इश्क फकीराना’ जैसे गानों के लिए मशहूर सिंगर ऋषभ टंडन ने हाल ही में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषभ अपने परिवार से मिलने दिल्ली पहुंचे हुए थे जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। अब ऋषभ की पत्नी ओलेस्या ने सिंगर के अंतिम संस्कार की जानकारी साझा करने के साथ-साथ अपने दिल की बात एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखी है। ओलेस्या नेदोबेगोवा टंडन ने अपने पति के जिंदादिल अंदाज को याद किया है और लिखा है कि वो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
पति के निधन से टूटीं ऋषभ की पत्नी
ऋषभ टंडन के निधन के बाद से ही ओलेस्या सोशल मीडिया पर अपने पति की याद में भावुक पोस्ट शेयर कर रही हैं। 22 अक्टूबर को उन्होंने अपने पति ऋषभ के साथ ढेर सारी फोटोज शेयर की थीं और एक भावुक नोट लिखा था। उन्होंने कहा था, “मुझे शब्द नहीं मिल रहे हैं। आपने मुझे छोड़ दिया। मेरे प्यारे पति, दोस्त, पार्टनर, मैं कसम खाती हूं कि मैं आपके सभी सपने पूरे करूंगी। आप मरे नहीं हैं, आप मेरे साथ हैं, मेरी आत्मा, मेरा दिल, मेरा प्यार, मेरे राजा।”
View this post on Instagram
6 साल पहले ही हुई थी कपल की मुलाकात
रूसी मॉडल और एक्ट्रेस ओलेस्या से ऋषभ टंडन की मुलाकात साल 2019 में हुई थी. कपल उज्जेकिस्तान में मिला था और यहीं से दोनों की दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई थी. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हुई और फिर वो शादी के बंधन में बंध गए थे. पति के गुजर जाने के बाद ओलेस्या ने इंस्टाग्राम पर उनकी जिंदादिली को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है जो फैंस की आंखें नम कर रहा है.
ये भी पढ़े-
Box Office: ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का दिखा दम, ओपनिंग डे पर ‘थामा’ का धमाका
ओलेस्या की पोस्ट पर ऋषभ के ढेरों चाहने वालों ने कमेंट किया हैं। लोगों ने ओलेस्या को हिम्मत दी है और ढेरों लोगों ने कमेंट सेक्शन में उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
ये भी पढ़े-





