Ikk Kudi Trailer: शादी से पहले ही ससुराल पहुंचीं शहनाज गिल, अच्छे जीवनसाथी की तलाश में एक्ट्रेस

Ikk Kudi Trailer: शहनाज़ गिल की फिल्म इक कुड़ी की लंबे समय से चर्चा थी और अब उसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अपनी पंजाबी फिल्म में बवाल काटने आ रही शहनाज गिल इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी है।

Ikk Kudi Trailer: पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल (Shahnaz Gill) की जल्द ही नईं फिल्म ‘इक कुड़ी’ आ रही है, जिसमें वह एक पंजाबी लड़की की किरदार निभा रही हैं। उसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें शादी के लिए एक दूल्हे को देख रही है। इसके अलावा इस फिल्म में कॉमेडी और प्यार दोनों देखने को मिलेगा। वह अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सिंगर भी है।

 अच्छे जीवनसाथी की तलाश में शहनाज़

दरअसल, ट्रेलर में शहनाज गिल को एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश में शहर से पंजाब के छोटे पिंड तक जाते हुए दिखाया गया है। वहां जाकर उन्हें पता चलता है कि जिस लड़के से उनकी शादी तय है, असल में वह लड़का कैसा है। ट्रेलर में फैमिली कॉमेडी, शादी से पहले लड़की के मन की भावनाओं, उत्सुकता और डर को शानदार ढंग से दिखाया गया है। शहनाज का अभिनय और उनका चुलबुला अंदाज दर्शकों का दिल जीत रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

फिल्म के गानों को ट्रेलर से पहले ही रिलीज किया जा चुका है। खासतौर पर एक गाना, जिसमें शहनाज गिल ने पंजाबी सिंगर यो-यो हनी सिंह के साथ परफॉर्म किया है, को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें शहनाज के अलावा निर्मल ऋषि, सुखी चहल, गुरिंदर मकना, जस, उदयबीर संधू, गुरदयाल पारस, जस ढिल्लों, विशु उप्पल और गुरप्रीत सिंह जैसे पंजाबी इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं।

ये भी पढ़े-

सिंगर Rishabh Tandon की मौत से टूटीं पत्नी ओलेस्या, शेयर किया भावुक पोस्ट

Back to top button