
तीन दिन नॉन-स्टॉप शूट हुआ ‘Jatadhara’ का क्लाइमेक्स, जल्द रिलीज होगी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म
Jatadhara Climax Shooting: सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म ‘जटाधरा’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्माता शिविन नारंग ने इसके क्लाइमेक्स को लेकर एक खुलासा किया है।
Jatadhara Climax Shooting: सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) स्टारर फिल्म ‘जटाधरा’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। पौराणिक कथाओं, रहस्यमयी श्राप और अच्छाई-बुराई के संघर्ष पर आधारित यह फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल ने किया है। फिल्म के निर्माता शिविन नारंग ने बताया कि इसका क्लाइमेक्स तीन दिन तक 24 घंटे लगातार शूट किया गया था।
3 दिन 24 घंटे नॉन-स्टॉप शूट हुआ क्लाइमेक्स
फिल्म के निर्माता शिविन नारंग ने बताया कि इसका क्लाइमेक्स तीन दिन तक 24 घंटे लगातार शूट किया गया था. निर्माता शिविन नारंग ने बताया कि फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल बहुत मुश्किल था. उन्होंने कहा, ‘क्लाइमेक्स ‘जटाधरा’ की आत्मा है. हम इसे यथार्थवादी और भव्य बनाना चाहते थे. सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा ने इस सीन के लिए शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से अपनी पूरी ताकत झोंक दी. यह सिनेमा के सबसे चुनौतीपूर्ण और महत्वाकांक्षी क्लाइमेक्स में से एक है.’
View this post on Instagram
अंधेरे की दुनिया से करवाएगी रूबरू
ट्रेलर दर्शकों को एक अंधेरे, माहौल वाली दुनिया से परिचित कराता है जो भारतीय लोककथाओं और अलौकिक तत्वों पर आधारित एक कहानी की ओर इशारा करता है। इसे देखकर दर्शकों को एक ऐसी कहानी की झलक मिलती है जहां काला जादू एक शक्तिशाली शक्ति है और प्राचीन मिथक नियति को आकार देते हैं।
ये भी पढ़े-
‘Thamma’ कर रही बम्पर कमाई, ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ का भी जलवा बरकरार
फिल्म के कास्ट
फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इनके साथ दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, राजीव कनकाला, और सुभलेखा सुधाकर जैसे अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ‘जटाधरा’ का संगीत और साउंड डिजाइन जी म्यूजिक कंपनी ने तैयार किया है। इसके गाने ‘पल्लो लटके’, ‘धन पिसाचिनी’ और ‘जो लाली जो’ पहले ही रिलीज हो चुके हैं और दर्शकों ने इन्हें खूब सराहा है।
ये भी पढ़े-
अबकी बार मोदी सरकार’ और ‘ठंडा मतलब कोका‑कोला’ जैसे स्लोगनों के जनक पीयूष पांडे का निधन





