
The Taj Story: सालो पुराने इतिहास का खुलेगा सच, रिलीज के लिए तैयार परेश रावल की फिल्म
The Taj Story: दिग्गज अभिनेता परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शुक्रवार को मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी।
The Taj Story: परेश रावल (Paresh Rawal) द्वारा अभिनीत और तुषार अमरीश गोयल द्वारा लिखित और निर्देशित ‘द ताज स्टोरी’, अपने धमाकेदार और सोचने पर मजबूर करने वाले ट्रेलर के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर विकास राधेश्याम हैं। फिलहाल रिलीज से पहले मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें परेश रावल एक गहन और तीव्र अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में न्याय का तराज़ू है, जिस पर ताज महल संतुलित है, जो स्पष्ट रूप से “सच्चाई बनाम इतिहास” की लड़ाई का संकेत देता है।
निगेटिव रोल में जाकिर हुसैन
फिल्म में अभिनेता परेश रावल मुख्य भूमिका में है। वहीं, जाकिर हुसैन इसमें खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। मेकर्स ने इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था। जो फिल्म की कहानी एक दिलचस्प झलक पेश करती दिखी, जिसमें ताजमहल से जुड़ी धारणाओं पर सवाल उठाए गए। फिल्म में अभिनेता परेश रावल विष्णु दास के किरदार में नजर आएंगे, जो ताजमहल के पीछे की सच्चाई को उजागर करने का संकल्प लेते हैं।
View this post on Instagram
ताजमहल या मंदिर?
ट्रेलर की शुरुआत हिंदू गाइड (परेश रावल) के ताजमहल को अपना मंदिर कहने से होती है, जिसके बाद टूरिस्ट उनसे सवाल करते हैं कि क्या वास्तव में यह स्मारक मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा बनवाया गया मकबरा है या एक प्राचीन मंदिर. मामला तब बिगड़ता है, जब यह विवाद अदालत तक पहुंच जाता है, जहां रावल स्मारक का परीक्षण कराने की मांग करते हैं ताकि इस पर सटीक जानकारी मिल सके।
ये भी पढ़े-
तीन दिन नॉन-स्टॉप शूट हुआ ‘Jatadhara’ का क्लाइमेक्स, जल्द रिलीज होगी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म
फिलहाल ‘द ताज स्टोरी’ भव्य पैमाने पर 31 अक्टूबर 2025 को पूरे भारत में रिलीज़ होने जा रही है, जो र्शकों को सोचने, सवाल करने और शायद इतिहास और आज़ादी को देखने का एक नया दृष्टिकोण देगी।
ये भी पढ़े-
‘Thamma’ कर रही बम्पर कमाई, ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ का भी जलवा बरकरार





