Baahubali The Epic Trailer: प्रभास की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, बड़े पर्दे पर फिर होगा धमाका!

Baahubali The Epic Trailer: एस.एस. राजामौली की सबसे भव्य कहानी ‘बाहुबली’ अब एक नए एक्सपीरियंस के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही है। दोनों फिल्मों को एक करते हुए राजामौली अब ‘बाहुबली- द एपिक’ लेकर आ रहे हैं।

Baahubali The Epic Trailer: एसएस राजामौली एक बार फिर बेहतर सिनेमेटिक एक्सपीरियंस के साथ ‘बाहुबली : द एपिक’ से धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।  जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ‘बाहुबली: द एपिक’, ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ (2015) और ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ (2017) का कोलाब और नया संस्करण होगा। इसमें दोनों फिल्मों के चुनिंदा सीन्स को नए अंदाज में पेश किया जाएगा। कुछ सीन में बदलाव जोड़े गए हैं, जो दर्शकों को नया अनुभव देंगे।

आ गया ‘बाहुबली- द एपिक’ का ट्रेलर

यह री-रिलीज़ दर्शकों को बाहुबली की जादुई दुनिया को बड़े स्क्रीन पर आखिरी बार देखने का मौका देती है, जैसे इसे देखना चाहिए था। बहुत कम फिल्में ऐसी होती हैं जो बाहुबली की तरह पूरे देश को चकित और तारीफ़ में एक साथ ला सकें। ‘बाहुबली: द एपिक’ के साथ राजामौली एक बार फिर दर्शकों को माहिष्मति की दुनिया में ले जाने को तैयार हैं. यह न केवल यादें ताजा करेगा, बल्कि नई पीढ़ी को बाहुबली की गाथा दिखाएगा।

बॉक्स ऑफिस पर धमाके का अनुमान 

‘बाहुबली 2’ अपने वक्त में तो इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट थी ही. ये आज भी इंडियन सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्मों में से एक है. राजामौली का, दो फिल्मों को एक में समेटने का आईडिया बहुत दिलचस्प है. ऐसा अभी तक इंडियन सिनेमा में ट्राई नहीं किया गया है. ऊपर से तमाम नए सिनेमेटिक फॉर्मेट में फिल्म रिलीज होना, पक्के वाले सिनेमा लवर्स को लुभाएगा.

ये भी पढ़े-

रणबीर कपूर ने ‘Ramayana’ के लिए दिए बड़े त्याग, ‘लक्ष्मण’ बने रवि दुबे ने किया खुलासा

अपनी शानदार तस्वीरों और जबरदस्त कहानी के साथ, बाहुबली सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि भारतीय सिनेमा की असीम संभावनाओं का जश्न है। जहाँ शोले सबसे लंबी चलने वाली फिल्मों में से एक है, वहीं बाहुबली 2 अब भी सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस हिट्स में से एक है और ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो आज भी टूटना मुश्किल हैं।

ये भी पढ़े-

The Taj Story: सालो पुराने इतिहास का खुलेगा सच, रिलीज के लिए तैयार परेश रावल की फिल्म

 

 

Back to top button