Anant Singh: अचानक टूटा पूर्व ‘बाहुबली’ विधायक का मंच, धड़ाम से गिरे नेता जी

Anant Singh: मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह का मंच अचानक से टूट गया। इस घटना के बाद समर्थकों में हड़कंप मच गया।

Anant Singh: बिहार की चर्चित मोकामा विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार और बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह चुनावी जनसंपर्क के दौरान हादसे का शिकार हो गए। समर्थकों से भरा मंच अचानक टूट गया, जिससे अनंत सिंह समेत कई लोग जमीन पर गिर पड़े। गनीमत रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। मंच टूटने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

credit @NDTV

कैसे हुआ हादसा!

शनिवार को अनंत सिंह पूर्वी मोकामा इलाके में पहुंचे। समर्थकों ने छोटा सा मंच तैयार किया था। नेता जी को भाषण देने को कहा गया। अनंत सिंह खुशी-खुशी मंच पर चढ़ गए। एक समर्थक माइक थामे भाषण दे रहा था। पीछे से ‘अनंत सिंह जिंदाबाद’ के नारे गूंज रहे थे। समर्थक हाथ हवा में लहरा रहे थे। एक फैन समर्थक पंखा लिए ठंडी हवा झोंक रहा था।

अचानक मंच लड़खड़ा गया। अनंत सिंह नीचे गिर पड़े। लेकिन उनका हौसला नहीं टूटा। तुरंत उठे और समर्थकों को संबोधित किया. शेर की तरह बोले, “गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में।” घोड़े के शौकीन अनंत सिंह ने दिखा दिया। मेरा दबदबा अटूट है।

चुनावी माहौल के बीच वीडियो वायरल

अनंत सिंह का मंच टूटने का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मोकामा सीट बिहार की चर्चित सीटों में से एक है, जहां अनंत सिंह अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

इस हादसे ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। अनंत सिंह जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर चुनावी दंगल में हैं और उनके खिलाफ बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी आरजेडी से टक्कर दे रहीं।

Back to top button