
Aaj ka Rashifal: इन राशियों का भाग्य देगा साथ, बनेंगे धन लाभ के योग
Horoscope 27 October 2025, Rashifal 27 October 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।
Horoscope 27 October 2025, Rashifal 27 October 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 27 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
27 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन
मेष राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में काफी सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान की स्थिति काफी सुदृढ़ हो चुकी है। व्यापार भी अच्छा है। शुभ संकेत दिख रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- बचकर पार करिए। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क मत लीजिए। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक है, लेकिन किसी भी मामले में कोई रिस्क मत लीजिए। पीली वस्तु का दान.
मिथुन राशि- जीवनसाथी के साथ सानंद समय गुजारेंगे। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। सुखमय जीवन बितेगा। नौकरी-चाकरी, प्रेम-संतान, स्वास्थ्य, व्यापार अद्भुत। बहुत बढ़िया। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि-बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार भी अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
सिंह राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लेखकों के लिए कवियों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य अच्छा है। भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरादारी का प्रबल योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। बस कलह से बचें। पीली वस्तु का दान करें।
तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- धनार्जन होगा। परिवार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम, संतान से थोड़ी दूरी। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन में परेशानी, घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।





