Lucknow News: अलीगंज में पूर्व DGP के घर चोरी, सोने-हीरे के जेवर उड़ा ले गए चोर

Lucknow News: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) महेंद्र कुमार श्रीवास्तव के लखनऊ स्थित आवास पर चोरी हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। जहां चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण और कीमती सामान चुरा लिए हैं।

Lucknow News: कर्नाटक के पूर्व डीजीपी रहे महेंद्र कुमार श्रीवास्तव के अलीगंज स्थित आवास पर लाखों की चोरी हो गई है. महेंद्र के आवास पर परिवार की ही डॉ. ऋषिका राज रहती थीं. वे अपने पति से मिलने ओमान गई थीं. इस बीच मौका देख चोरों ने हीरे-सोने के लाखों के जेवरात और करीब ढाई लाख रुपए नकद पार कर दिए. चोरी का खुलासा तब हुआ जब घर की देखरेख करने वाला नौकर अपने गांव से लौटा. चोर अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए हैं.

नौकर ताला लगातकर गया था अपने गांव

तहरीर के मुताबिक, 20 अक्टूबर को दिवाली की पूजा करने के बाद नौकर आकाश भी 21 अक्टूबर को घर पर ताला लगाकर अपने गांव चला गया था। 26 अक्टूबर की सुबह जब वह कार लेने के लिए मकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के कई ताले टूटे हुए हैं और घर का सामान बिखरा पड़ा है। इस पर उसने तुरंत परिवार के रिश्तेदारों को सूचना दी। आकाश ने इस बात की जानकारी नितिन कुमार श्रीवास्तव को भी दी थी। इसके बाद जब डॉ. ऋषिका राज लखनऊ लौटीं तो उन्होंने देखा कि अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी हो गया था।

ऋषिका के पति डॉ. नितिन कुमार श्रीवास्तव सलाला (ओमान) में कार्यरत है, उनसे मिलने के लिए ऋषिका अपने पूरे परिवार के साथ 16 अक्टूबर को सलाला चली गई थीं।

ये भी पढ़े-

बस्ती में रास्ता खाली कराने को लेकर विवाद, दलित परिवार पर हमला

इंस्पेक्टर अशोक कुमार सोनकर ने बताया चोरी की सूचना मिलते ही अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है. पुलिस ने बताया कि चोर इतने शातिर थे कि सबूत के तौर पर इस्तेमाल हो सकने वाला DVR भी साथ ले गए. पुलिस अब घर के आस-पास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके।

ये भी पढ़े-

बेटी SDM और पिता अय्याश…, बागपत के मोहल्‍ले में जमकर हंगामा

 

Back to top button