
Bihar Elections: सीवान में गरजे CM योगी, शहाबुद्दीन के बेटे पर किया कटाक्ष…
Bihar Elections: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बिहार के सीवान जिले के रघुनाथपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
Bihar Elections: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बिहार के रघुनाथपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया. ये विधानसभा क्षेत्र शहाबुद्दीन के गढ़ कहे जाने वाले सीवान जिले के अंतर्गत आता है. सीएम योगी ने यहां से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा और आरजेडी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आरजेडी ने यहां से जो प्रत्याशी दिया है वो अपने खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए पूरे देश में कुख्यात रहा है. नाम भी देखिए. जैसे नाम वैसा काम.
सीवान में फिर मत आने दें जंगलराज
सीएम योगी ने कहा कि इस चुनाव में तय होगा कि सीवान में जंगलराज फिर आएगा कि नहीं। यह आपके हाथ में है। चांद बाबू के बेटों को इसी सीवान में एसिड उड़ेल कर मार दिया गया था। इस अपराधी का खानदान फिर से सीवान में खड़ा होने की कोशिश कर रहा है। यह आपको तय करना है कि यह यहां जिंदा न हो पाए। कांग्रेस, आरजेडी और समाजवादी पार्टी जैसे दल अपराधियों और माफियाओं को पालने और पोसने का काम करता है।
उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान, क्रांति और शांति की धरती रही है। यहां नालंदा जैसी विश्व प्रख्यात यूनिवर्सिटी रही। यहां चाणक्य जैसे राजनीतिज्ञ पैदा हुए। यह डॉ. राजेंद्र प्रसाद, कर्पूरी ठाकुर की धरती है। आखिर वो कौन लोग थे, जिनकी वजह से इस गौरवशाली धरती के नौजवानों को पहचान के संकट का सामना करना पड़ा। यह चुनाव में उनके जवाब देने का समय है।
योगी आदित्यनाथ ने RJD को घेरा
राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जोरी टॉलरेंस के तहत आप देख रहे होंगे कि राजद और उनके लोग आज भी अयोध्या में रामजन्म भूमि पर भगवान श्रीराम का विरोध करते हैं। सीतामढ़ी और उसके आासपास के क्षेत्र मां जानकी के मंदिर का निर्माण, कॉरिडोर और उसके लिए किए जाने वाले विकास कार्यों का विरोध करते हैं।
आरजेडी ने राम मंदिर के रथ को रोकने का पाप किया था। कांग्रेस कहती थी कि राम है ही नहीं। इनके पार्टनर समाजवादी पार्टी यूपी में रामभक्तों पर गोली चलाती है। जब भी इन्हें अवसर मिला तो एक ने बिहार में और एक ने यूपी में वहां के नौजवानों के सामने उनके पहचान का संकट खड़ा किया।





