
महागठबंधन पर जीतन राम मांझी का प्रहार… घोषणापत्र को बताया ‘कागज का टुकड़ा’
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। राज्य में एनडीए और महागठबंधन के बीच जुबानी जंग लगातार तीखी होती जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर करारा प्रहार किया।
राहुल गांधी की सभा पर मांझी का तंज
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान मांझी ने राहुल गांधी की हालिया चुनावी सभा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि टूटा हुआ कांच कभी नहीं जुड़ता। वे जो जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, वह कभी नहीं जुड़ेगा।”
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब परिपक्व है और भली-भांति जानती है कि विकास का असली चेहरा कौन है। मांझी ने दावा किया कि जनता एनडीए सरकार के साथ है और उसे एक बार फिर भारी बहुमत से सत्ता में लाएगी।
महागठबंधन के घोषणापत्र को बताया ‘कागज का टुकड़ा’
केंद्रीय मंत्री ने महागठबंधन के घोषणापत्र पर भी सवाल उठाए और उसे “कागज का एक टुकड़ा” बताया। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में बड़े-बड़े वादे किए गए हैं, लेकिन उनमें कोई ठोस नीति या विश्वसनीयता नहीं है।
मांझी ने कहा “हम मगध से हैं। हमने जंगलराज और आतंक के वो दिन देखे हैं, जब बिहार में विकास का नामोनिशान नहीं था,”। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले बिहार को पीछे धकेलने में लगे थे, वे आज विकास का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद पर निशाना
तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मांझी ने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में बिहार कलंकित हुआ था। उन्होंने कहा “जंगलराज के दिनों में अपराध, अपहरण और भ्रष्टाचार चरम पर थे। अब उनके बेटे बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता इतनी भोली नहीं है कि उस दौर को भूल जाए,” उन्होंने कहा।
मांझी ने आगे कहा कि बिहार के लोग अब विकास, शिक्षा और रोजगार की राजनीति चाहते हैं, न कि जातीय और भावनात्मक भाषणों से भरी राजनीति।
यह भी पढ़ें…
Bihar दौरे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बोले—मोदी सरकार ने बदली राज्य की तस्वीर
‘जननायक’ शब्द को लेकर उठाया सवाल
कांग्रेस और आरजेडी द्वारा राहुल गांधी को ‘जननायक’ और तेजस्वी यादव को ‘नायक’ कहे जाने पर मांझी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये लोग ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर’ का मजाक उड़ा रहे हैं। बिहार की जनता में इस शब्द के प्रति गहरा सम्मान है। इसे राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना उनकी विरासत का अपमान है।” उन्होंने जनता से अपील की कि वे झूठे वादों और भ्रम फैलाने वालों से सतर्क रहें।
यह भी पढ़ें…
Bihar Elections: सीवान में गरजे CM योगी, शहाबुद्दीन के बेटे पर किया कटाक्ष…
‘एनडीए की सरकार फिर बनेगी’
मांझी ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार ने गांव-गांव तक विकास की धारा पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि हमने बिहार में कानून-व्यवस्था को सुधारा, सड़कों का जाल बिछाया और हर गरीब तक सरकारी योजनाएं पहुंचाईं। जनता इसका जवाब मतदान में देगी,”
केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि इस बार भी बिहार की जनता एनडीए के पक्ष में जनादेश देगी और “झूठ और अराजकता की राजनीति” को पूरी तरह नकार देगी।
यह भी पढ़ें…





