
लखनऊ में शोरूम में लगी भीषण आग, धमाकों के साथ फटे केमिकल ड्रम
Lucknow News: लखनऊ में कुर्सी रोड पर कल्याणपुर में मारुति सुजकी नेक्सा के सर्विस सेंटर बीके मोटर्स में गुरुवार दोपहर आग लग गई। आग की तपिश से अंदर रखे केमिकल और आयल के ड्रम ताबड़तोड़ धमाकों के साथ फटे।
Lucknow News: लखनऊ के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। करीब 1 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखा। सर्विस सेंटर की दीवारों में दरार आ गई। सियाज और वैगनआर कार पूरी तरह जल गई। 4 फायर स्टेशनों की 8 गाड़ियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। इसी दौरान शोरूम के अंदर से धमाके शुरू हो गए जो केमिकल और ऑयल के ड्रम फटने से हुए। इस घटना में शोरूम में अंदर खड़ीं कई गाड़ियां जलकर राख हो गई।
धुंआ निकलते ही भागे कर्मचारी
शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। दोपहर सर्विस सेंटर से धुआं निकलते देख कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर निकले। पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बेकाबू होते देख दमकल को सूचना दी गई। इंदिरानगर, बीकेटी और हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल कर्मी पहुंचे।
ये भी पढ़े- लाला जुगल किशोर ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन, लखनऊ मे करोड़ों की संपत्ति जब्त
इस बीच आग की चपेट में आने से अंदर रखे केमिकल और आयल के ड्रम ताबड़तोड़ धमाकों के साथ फट गए। इससे आग और विकराल हो उठी। दमकल कर्मी चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ये भी पढ़े- Kanpur News: बीमा और अवैध संबंध के लिए खौफनाक साजिश, मां ने कराया बेटे का मर्डर
मिली जानकारी के अनुसार, सर्विस सेंटर के अंदर खड़ी 4 से 6 गाड़ियों के जलने की सूचना है. वहीं गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों को पुलिस ने मौके से हटा दिया है. सर्विस सेंटर प्रबंधक का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है. आग इतनी भयानक लगी कि वर्कशॉप की दीवारों में दरारें आ गई हैं. वहीं फायर ब्रिगेड के प्रभारी के.के सिंह मौके पर मौजूद हैं. पुलिस बल के साथ आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत की जा रही है.
ये भी पढ़े- लखनऊ के लगभग 400 अस्पतालों में FIRE NOC नहीं; मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़…





