IND vs AUS: अभिषेक शर्मा ने दिखाए आक्रामक तेवर, शुभमन गिल सस्ते में लौटे पवेलियन

IND vs AUS 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत ने इस मुकाबले में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बदलाव के साथ उतरी है।

IND vs AUS 2nd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के लिए मैदान पर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श आए. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं कियाहै। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम जोश फिलिप के स्थान पर मैथ्यू शॉर्ट को  प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

शुभमन गिल हो गए आउट

शुभमन गिल सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया को बडा़ झटका लगा गया है. जोश हेजलवुड ने दिलाई है ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता। मैच के दूसरे ही ओवर में अभिषेक शर्मा ने अपने हाथ खोले हैं. टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 18 रन लग चुके हैं और अभिषेक 4 गेंदों में ही 14 पर पहुंच गए है।

ऑस्ट्रेलिया ने किया ये बदलाव

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान कहा कि वे पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब इस मैच में भी रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा और अर्शदीप सिंह नहीं खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। जोस फिलिप कि जगह मैथ्यू शॉर्ट को जगह मिली है।

ये भी पढ़े-

IND W vs AUS W: जेमिमा के शतक से टूटे बड़े रिकॉर्ड, फाइनल में भारतीय टीम

हेड टू हेड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 33 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा। टीम इंडिया ने 20 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 11 मैच ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में रहे। शेष 2 मैच बेनतीजा रहे। कंगारू सरजमींपर भारत ने कभी भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है।

ये भी पढ़े-

युवराज सिंह को हेड कोच बना सकती है ये टीम! IPL 2026 से पहले हो सकता है बदलाव

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनैमैन, जोश हेजलवुड।

ये भी पढ़े-

हॉस्पिटल से आया Shreyas Iyer का बयान, इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक मैसेज

 

Back to top button