UP News: लखनऊ मेयर-नगर आयुक्त में तकरार, सफाई-स्ट्रीट लाइट का काम रूका

Lucknow Nagar Nigam News: लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में 24 अक्टूबर को बड़ा बवाल हुआ। बीजेपी मेयर सुषमा खर्कवाल और IAS गौरव कुमार के बीच तीखी बहस हुई।

Lucknow Nagar Nigam News: लखनऊ मेयर और नगर आयुक्त के बीच अधिकारों को लेकर चल रही खींचतान अब खुले तौर पर सबके सामने आ गई है। इस कारण 2 कार्यकारिणी बैठक बेनतीजा रही। पहली बैठक 24 अक्टूबर को हुई। इसमें अधिकारों को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। मेयर सुषमा खर्कवाल और IAS नगर आयुक्त गौरव कुमार के बीच हुई तू-तू-मैं-मैं का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। मेयर सुषमा खर्कवाल, IAS गौरव कुमार पर लापरवाही, भ्रष्टाचार और काम न करने के गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।

कर्मचारी ने रिसीव नहीं की फाइल

पुनरीक्षित बजट मेयर कैंप कार्यालय बकायदा डाक से भेजा गया था, लेकिन वहां तैनात कर्मचारी सुखदेव ने रिसीव करने से इनकार कर दिया। जानकारी पर नगर आयुक्त ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। इस पर कर्मचारी ने बताया कि मेयर कैंप कार्यालय में तैनात राजू के कहने पर फाइल रिसीव नहीं की थी।

हालांकि नगर आयुक्त ने संतोषजनक जवाब नहीं मानते हुए कर्मचारी सुखदेव का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही दूसरे कर्मचारी राजू वर्मा के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए है। माना जा रहा है कि दोनों के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

मेयर सुषमा खर्कवाल ने क्या कहा-

मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि सबसे गंभीर लापरवाही पुनरीक्षित बजट के मामले में देखने को मिली है। पुनरीक्षित बजट गोपनीय और महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिस पर नगर आयुक्त, प्रभारी अधिकारी और विभागाध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।

ये भी पढ़े-

राष्ट्र की अखंडता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, Run For Unity के शुभारंभ पर बोले CM योगी

मेयर सुषमा खर्कवाल के गुस्से के पीछे कई मुद्दे बताए जा रहे हैं. मेयर ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा मृतक आश्रित को अभी तक नौकरी नहीं दी गई है. इसके अलावा उन्होंने शहर की कई सड़कों पर अधूरे पड़े पैच वर्क का मुद्दा भी उठाया और कहा कि इस पर भी कोई सुधार नहीं किया जा रहा है. इन्हीं वजहों से मेयर ने अधिकारी के कामकाज पर सवाल उठाए. अब इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला और गरमा गया है.

ये भी पढ़े-

लखनऊ में शोरूम में लगी भीषण आग, धमाकों के साथ फटे केमिकल ड्रम

 

Back to top button