
NDA का ‘संकल्प पत्र’ जारी, पीएम मोदी के प्रभाव की तारीफ में बोलीं मैथिली ठाकुर
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शुक्रवार को राजधानी पटना के होटल मौर्य में अपना साझा घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान, हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी, और रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के सभी प्रमुख नेता मंच पर एक साथ नजर आए।
सम्राट चौधरी ने किया संकल्प पत्र जारी
एनडीए की ओर से साझा घोषणा पत्र को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जारी किया। उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र बिहार के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।
घोषणा पत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया गया है।
मैथिली ठाकुर ने जताई खुशी
अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने इस मौके पर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह वाकई बहुत अच्छी बात है और अब जबकि मैं भी इस व्यवस्था की सदस्य बन गई हूं, मुझे इस घोषणा पर बहुत खुशी है। मैं भी इसे सफल बनाने में सक्रिय योगदान दूंगी।”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी का सम्मान और प्रभाव वैश्विक स्तर पर फैला हुआ है। लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं, न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी। मैंने खुद देखा है — ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और लंदन में जब मेरे कार्यक्रम हुए, तो वहां के लोगों ने भी मुझे बधाई दी और मोदी जी की प्रशंसा की।”
यह भी पढ़ें…
Bihar Election: NDA ने जारी किया घोषणापत्र, आत्मनिर्भर और विकसित बिहार का रोडमैप
राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गए तीखे बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा कि अब मुझे किसी बात से हैरानी नहीं होती। विपक्ष का काम बोलना है, अगर वे नहीं बोलेंगे तो कौन बोलेगा।”
राहुल गांधी ने हाल ही में एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए आरोप लगाया था कि “वोट के लिए वह कुछ भी कर सकते हैं” और उन्हें “ड्रामा करने वाला” बताया था।
यह भी पढ़ें…
मुकेश सहनी का बड़ा हमला: “अगर नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे, तो भाजपा करे ऐलान”
एकजुटता का संदेश देने की कोशिश
एनडीए का यह साझा कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन में एकजुटता का प्रदर्शन माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, मांझी और कुशवाहा जैसे नेताओं का एक मंच पर आना यह संकेत देता है कि भाजपा और उसके सहयोगी दल एक मजबूत गठबंधन के रूप में चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं।
यह भी पढ़ें…





