
लखनऊ में होगा हाईटेक रेलवे स्टेशन; निजी हाथ में होगी गोमतीनगर की कमान
Lucknow News: गोमतीनगर रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश का पहला निजी ऑपरेटर द्वारा संचालित स्टेशन बनेगा, जिसकी कमान प्राइवेट एजेंसी को सौंपी जाएगी। यह यूपी का पहला स्टेशन होगा जिसकी कमान निजी हाथों में होगी।
Lucknow News: अमौसी एयरपोर्ट की तर्ज पर गोमतीनगर स्टेशन की कमान भी निजी हाथों में सौंपी जाएगी। यहां से ट्रेनों का संचालन, सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे की होगी। टिकटिंग, सफाई, फूड प्लाजा, पार्किंग, मेंटेनेंस का काम प्राइवेट एजेंसी संभालेगी। इसके लिए रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) टेंडर कर प्राइवेट एजेंसी चुनेगा। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के तहत आने वाले इस स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन और सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी तो रेलवे के पास ही रहेगी, लेकिन स्टेशन की अधिकांश यात्री सुविधाओं और रखरखाव का काम निजी हाथों में सौंपा जाएगा।
प्रीमियम ट्रेनें की जाएंगी शिफ्ट: जंक्शन से चलने वाली प्रीमियम ट्रेनों को गोमतीनगर स्टेशन पर शिफ्ट किया जाएगा। पुष्पक एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, शताब्दी, डबलडेकर एक्सप्रेस आदि को गोमतीनगर शिफ्ट करने की योजना है। स्टेशन पर मॉल, एसी लाउंज से लेकर फूड प्लाजा भी रहेगा। 775 वाहनों की पार्किंग होगी तथा आवाजाही एयरपोर्ट की तर्ज पर रहेगी। स्टेशन पर आगमन फर्स्ट फ्लोर से होगा तथा निकासी ग्राउंड फ्लोर से रहेगी।
प्लेटफॉर्मों तक सीमित रहेगी आरपीएफ: गोमतीनगर स्टेशन पर सुरक्षा निजी हाथों में रहेगी। आगमन व प्रस्थान से लेकर सरकुलेटिंग एरिया तक में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। आरपीएफ ट्रेनों में जांच करेगी तथा प्लेटफॉर्मों पर सुरक्षा संभालेगी।
प्लेटफॉर्मों तक सीमित रहेगी आरपीएफ: गोमतीनगर स्टेशन पर सुरक्षा निजी हाथों में रहेगी। आगमन व प्रस्थान से लेकर सरकुलेटिंग एरिया तक में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। आरपीएफ ट्रेनों में जांच करेगी तथा प्लेटफॉर्मों पर सुरक्षा संभालेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ट्रेनों के संचालन, कंट्रोल रूम और सेफ्टी जैसे कोर रेलवे कार्यों को अपने हाथ में रखेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम के अनुसार, यह विभाजन स्टेशन को अत्यधिक कुशल और सुरक्षित बनाएगा।





