गोरखपुर में ‘साहित्यिक महाकुंभ’… सीएम योगी करेंगे ‘प्रथम पुस्तक महोत्सव’ का उद्घाटन

Gorakhpur News: प्रयागराज में धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के अद्वितीय महाकुंभ के बाद अब गोरखपुर में एक नया ‘साहित्यिक महाकुंभ’ सजने जा रहा है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के परिसर में ‘प्रथम गोरखपुर पुस्तक महोत्सव’ का आयोजन 1 नवंबर से 9 नवंबर तक होगा। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को करेंगे।

यह आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट (राष्ट्रीय पुस्तक न्यास) के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें नगर की आध्यात्मिक, कलात्मक और साहित्यिक विरासत को एक साथ मंच पर लाने का प्रयास किया गया है।

100 से अधिक प्रकाशक, हजारों किताबें
नेशनल बुक ट्रस्ट के निदेशक युवराज मलिक ने बताया कि इस प्रथम पुस्तक महोत्सव में देशभर के 100 से अधिक प्रकाशक भाग लेंगे। आयोजन में 200 से अधिक पुस्तक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां हिंदी, अंग्रेजी और विभिन्न भारतीय भाषाओं की हजारों पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी।
साथ ही बाल मंडप और साहित्यिक मंच पर चर्चाएं, कार्यशालाएं और संवाद सत्र आयोजित होंगे, जिनमें नामचीन लेखक और वक्ता भाग लेंगे।

बच्चों के लिए होगा ‘बाल मंडप’
आयोजन में बच्चों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। ‘बाल मंडप’ में कहानी सत्र, कठपुतली शो, आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप, चित्रांकन प्रतियोगिता, डूडलिंग, ओरिगेमी, क्ले आर्ट, सुलेख, रंगमंच कार्यशाला और म्यूजिकल स्टोरी सत्र होंगे।
इसका उद्देश्य बच्चों को पुस्तकों और सृजनात्मकता की दुनिया से आनंदपूर्ण तरीके से जोड़ना है।

साहित्यिक मंच पर नामचीन हस्तियों का जमावड़ा
साहित्यिक मंच पर प्रदेश और गोरखपुर से जुड़ी प्रसिद्ध साहित्यिक हस्तियों को सुनने का अवसर मिलेगा। इनमें डाॅ. मनोरमा मिश्रा, डाॅ. रामदेव शुक्ल, व्यमोश शुक्ल, आशा प्रभात, डाॅ. निधि अग्रवाल, उमा, डाॅ. सत्या सिंह, अरविंद त्रिपाठी, अमित कुमार, सुनीता अबाबील और सुभाष यादव शामिल हैं। यह मंच साहित्यकारों, कवियों और पाठकों के बीच संवाद का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें…

UP News: लखनऊ मेयर-नगर आयुक्त में तकरार, सफाई-स्ट्रीट लाइट का काम रूका

सांस्कृतिक संध्या में कला और संगीत का संगम
हर शाम आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।
इसमें बिरजू महाराज कथक संस्थान (लखनऊ) के कलाकारों का शास्त्रीय नृत्य एवं गायन, कव्वाली प्रस्तुति, और ‘फोक क्वीन ऑफ इंडिया’ मालिनी अवस्थी की विशेष प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण होंगे।
इसके अलावा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) का नाटक, सूफी और बॉलीवुड फ्यूजन म्यूजिक, कवि सम्मेलन, और ‘द युवाम प्रोजेक्ट’ की संगीतमय संध्या भी आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें…

राष्ट्र की अखंडता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, Run For Unity के शुभारंभ पर बोले CM योगी

डिजिटल युग में ज्ञान का अनुभव
दर्शक यहां राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय (National Digital Library of India) का अनुभव भी ले सकेंगे।
इस डिजिटल मंच पर 3,000 से अधिक ई-पुस्तकों तक निशुल्क पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पारंपरिक पढ़ने की आदत को डिजिटल युग की तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

गोरखपुर का यह पुस्तक महोत्सव न केवल साहित्यकारों, लेखकों और प्रकाशकों का संगम होगा, बल्कि यह शहर की सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को नया आयाम देगा।

यह भी पढ़ें…

कवि कुमार विश्वास ‘Run for Unity’ में हुए शामिल, लौह पुरुष को किया याद

Back to top button