CM योगी पर RJD नेता मीसा भारती का तीखा प्रहार; बिहार को बुलडोजर नहीं…

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासी बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राज्यसभा सांसद और पार्टी नेता मीसा भारती ने बड़ा दावा किया है।

उन्होंने कहा कि बिहार में इस बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है और तेजस्वी यादव राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

बिहार में बदलाव तय: मीसा भारती
मीसा भारती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में बदलाव तय है। अगली सरकार युवाओं की सरकार होगी, जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे। जनता एनडीए के झूठ और वादाखिलाफी से तंग आ चुकी है। अब बिहार में नई शुरुआत होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि इस बार बिहार के इतिहास में पहली बार एक मल्लाह समाज के बेटे मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री बनने का मौका मिलेगा। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति की दिशा में बड़ा कदम बताया।

योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला
जब उनसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिहार में लगातार हो रही चुनावी सभाओं पर सवाल पूछा गया, तो मीसा भारती ने बीजेपी पर तंज कसा —

“क्या बिहार में बीजेपी के पास नेताओं की कमी हो गई है, जो दूसरे राज्यों से मुख्यमंत्री बुलाने पड़ रहे हैं? बिहार को बुलडोजर नहीं, रोज़गार चाहिए। योगी आदित्यनाथ को बिहार में नहीं, अपने राज्य में जाकर बुलडोजर चलाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाने वाली राजनीति बिहार में नहीं चलेगी। यहां की जनता विकास और रोजगार चाहती है, न कि धमकाने और डराने वाली राजनीति।

यह भी पढ़ें…

दुलारचंद यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गोली लगने ने नहीं हुई मौत…

शिक्षा और विकास को लेकर हमला NDA पर हमला
मीसा भारती ने एनडीए गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनके संकल्प पत्र में अब जाकर मुफ्त शिक्षा का वादा किया गया है।

“20 साल बाद इन्हें याद आया कि बिहार में केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त होनी चाहिए। इतने सालों में इन्होंने बिहार के बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया। अब जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।”

यह भी पढ़ें…

वैशाली की रैली में उमड़ा जनसैलाब…CM Yogi बोलेन राहुल आए तो NDA की जीत तय

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस बार झूठे वादों और जुमलों के फेर में नहीं आने वाली। लोग तय कर चुके हैं कि इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी, जो युवाओं और किसानों के हित में काम करेगी।
मीसा भारती ने अंत में कहा कि एनडीए सरकार ने 20 साल में सिर्फ घोषणाएं कीं, लेकिन विकास नहीं किया।

“बिहार को अब नई सोच, नई दिशा और नई ऊर्जा की जरूरत है। तेजस्वी यादव वही नेतृत्व हैं जो बिहार को आगे ले जाएंगे।”

इस बयान के साथ ही बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। महागठबंधन जहां आत्मविश्वास से भरा दिख रहा है, वहीं एनडीए पर विपक्ष लगातार बेरोजगारी, शिक्षा और विकास जैसे मुद्दों पर हमलावर है।

यह भी पढ़ें…

वोट से पहले वर्चस्व की लड़ाई… फिर बाहुबलियों के कब्ज़े में मोकामा

Back to top button