WWC FINAL: भारत के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती, दुनिया को मिलेगा नया चैंपियन

Women’s World Cup, INDW vs SAW Final 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

Women’s World Cup, INDW vs SAW Final 2025: क्रिकेट की दुनिया में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद पिछले 3 साल में किसी टीम ने दबदबा दिखाया है तो वह साउथ अफ्रीका है। 2 नवंबर को अब विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना होम टीम भारत से होगा। दोनों ही टीमें कभी वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी, लेकिन इंडिया विमेंस ने 5 साल पहले आखिरी ICC फाइनल खेला था। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका विमेंस ICC टूर्नामेंट में लगातार तीसरा फाइनल खेलने वाली है।

हेड टू हेड आकड़े

दोनों देशों के बीच 33 वनडे मैचों 20 जीत के साथ भारत का पलड़ा भारी है लेकिन वर्ल्ड कप में मुकाबला बराबरी का है। वनडे वर्ल्ड कप के छह मैचों में भारत के नाम तीन जीत हैं लेकिन साउथ अफ्रीका ने पिछले तीनों मैच में भारत को शिकस्त दी है। साउथ अफ्रीका इकलौती ऐसी टीम है जिसे भारत ने 2017 से इस वैश्विक आयोजन में नहीं हराया है। वर्ल्ड कप के इतिहास में इससे ज्यादा बार लगातार मैचों में ऑस्ट्रेलिया (आठ) और न्यूजीलैंड (पांच) ने भारत को हराया है।

फाइनल का दबाव

नॉकआउट मैचों की प्रकृति ही ऐसी होती है कि वे कई कमियों को छिपा देते हैं। ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद अब इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से मिली हारें भुला दी गई हैं. हकीकत यह है कि भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मुश्किल से जीत हासिल की थी और टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन अब तक केवल औसत रहा है. फाइनल से पहले इन कमियों को पहचानना और सुधारना जरूरी है यही कप्तान और कोच का लक्ष्य होना चाहिए.

तीसरे बार फाइनल खेलेगा भारत

भारत ने फाइनल की मेजबानी कर रहे डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपने दो मैचों जीत दर्ज की है जबकि बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार इस मैदान पर खेलेगी। महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में यह पहला मौका है जब खिताबी मुकाबला ऐसी दो टीमों के बीच होगा जो कभी चैंपियन नहीं रही है।

ये भी पढ़े –Shreyas Iyer से जुड़ी बड़ी खबर, BCCI ने सिडनी हॉस्पिटल से दी गुड न्यूज

महिला वनडे वर्ल्ड कप में यह पांचवां मौका है जब मेजबान टीम खिताबी मुकाबला खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया (1988), इंग्लैंड (1993, 2017) और न्यूजीलैंड (2000) ने यह कारनामा किया है।

Back to top button