बदजुबानी पर उतरे तेजस्वी…कानून व्यवस्था पर कहा, ‘चुनाव आयोग मर गया है क्या’

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को निर्वाचन आयोग (ईसी) पर तीखा हमला बोला। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए।

तेजस्वी बोलें “दिनदहाड़े हत्याएं, कोई कार्रवाई नहीं”
तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। एसआई की हत्या की जा रही है, विपक्ष के नेताओं की हत्या हो रही है। नाम दर्ज एफआईआर के बाद भी आरोपी खुलेआम रैलियों में घूमते हैं। 40-40 लोगों के काफिले में हथियार लेकर चलते हैं, लेकिन किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती।”

उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग कहां है? चुनाव आयोग मर गया है क्या? क्या चुनाव कानून सिर्फ विपक्ष के नेताओं के लिए है, जबकि सत्ता पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं होती?”

तेजस्वी का आरोप
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और सत्ता में बैठे लोग उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और शासन-प्रशासन मौन है।

“यह बिल्कुल स्पष्ट है कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। 10-10 हजार रुपए की रिश्वत बांटी जा रही है, लेकिन चुनाव आयोग कोई एक्शन नहीं ले रहा।”

यह भी पढ़ें…

CM योगी पर RJD नेता मीसा भारती का तीखा प्रहार; बिहार को बुलडोजर नहीं…

जनता सब देख रही है: तेजस्वी यादव
राजद नेता ने कहा कि जनता सब देख रही है और इस बार चुनाव में एनडीए को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।

“लोग अब इस अन्याय और भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं। बिहार की जनता इस बार सत्ता में बैठे लोगों को सबक सिखाएगी।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीडियो संदेश पर चुप्पी
जब तेजस्वी यादव से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीडियो संदेश पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें…

दुलारचंद यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गोली लगने ने नहीं हुई मौत…

सोशल मीडिया पर भी वार
इससे पहले तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था —

“आपको पता है न कल आरा में पिता-पुत्र प्रमोद कुशवाहा और प्रियांशु कुशवाहा की सत्ता संरक्षित अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपने भाषण में कृपया जंगलराज का ज़िक्र करना न भूलें।”


बिहार चुनाव के बीच तेजस्वी यादव के इस बयान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। सत्ता पक्ष की ओर से इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें…

वैशाली की रैली में उमड़ा जनसैलाब…CM Yogi बोलेन राहुल आए तो NDA की जीत तय

Back to top button