IND vs AUS: संजु सैमसन-हर्षित राणा का कट सकता है पत्ता, प्लेइंग XI बदलाव संभव

IND vs AUS 3rd T20I: मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ली। तीसरे टी20 के लिए प्लेइंग इलेवन में भारत बदलाव कर सकता है।

IND vs AUS 3rd T20I: तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में भारतीय बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को होबार्ट में होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में थोड़ी राहत मिलेगी और वह पहले से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल पाती है या नहीं क्योंकि उनको लगातार बाहर रखने पर सवाल उठने लग गए हैं।

प्लेइंग इलेवन बदलाव कर सकती है इंडिया

भारत तीसरे टी20 मैच में कुछ बदलाव कर सकता है। हर्षित राणा ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया और 35 रन बनाए लेकिन गेंदबाजी में वह महंगे साबित हुए. उन्होंने दो ओवर में 27 रन दिए. उनकी जगह पर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है। कुलदीप यादव को बाहर करके तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को XI में शामिल किया जा सकता है. संजू सैमसन को दूसरे मैच में तीसरे नंबर पर प्रमोट किया गया था लेकिन उन्होंने मौका गंवा दिया. एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद से ही उनकी जगह खतरे में है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

टी-20 में दोनों के बीच 34 मैच खेले गए, जिसमें से 20 में भारत और 12 में कंगारू टीम को जीत मिली है। 2 मैच में नतीजा नहीं निकला है। भारत में खेले गए 15 मुकाबलों में 10 में भारत और 5 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। ऑस्ट्रेलिया में 14 मुकाबलों में 7 में भारत और 5 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। तटस्थ स्थान पर 5 मैचों में 3 में भारत और 2 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली।

कब और कहां देखें मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मुकाबला होबार्ट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 01:45 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग XI : शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

 

 

Back to top button