IND W vs SA W: टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन, पहली बार जीता महिला वनडे वर्ल्ड कप

IND W vs SA W World Cup 2025 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब पहली बार भारत ने अपने नाम किया है।

IND W vs SA W World Cup 2025 Final: इस मैच में टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और उन्होंने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम इस मैच में 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से इस मैच में शैफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक लगाया।

फाइनल में हरमन ब्रिगेड ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से शिकस्त दी है। इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 299 का टारगेट रखा था।

52 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में तीसरी बार भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप फाइनल में प्रवेश किया था. और आखिरकार इस बार हरमन ब्रिगेड ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Back to top button