“धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं….”बोले मुख्यमंत्री योगी

Lucknow Janta Darshan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोक कल्याण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक फरियादी के पास पहुंचे और उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनीं।

किसी ने पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत की, तो किसी ने आर्थिक सहायता और जमीन विवाद से जुड़ी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने और संबंधित अधिकारियों से सीधे फीडबैक लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार हर प्रदेशवासी की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जनता दर्शन में सुनीं 60 से अधिक फरियादें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 60 से अधिक लोगों से मुलाकात की। फरियादियों ने चोरी, जमीन कब्जे, पारिवारिक विवाद और चिकित्सा सहायता जैसी समस्याएं रखीं।

सीएम ने प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर शिकायत का समाधान ईमानदारी और संवेदनशीलता से किया जाए।

पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर सख्त रुख
कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया। कुछ ने चोरी की घटनाओं में रिकवरी न होने, तो कुछ ने जमीन कब्जे और जांच में लापरवाही की शिकायतें कीं।

इस पर मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और पीड़ित की संतुष्टि तक कार्रवाई सुनिश्चित हो। शासन की जिम्मेदारी केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि न्याय दिलाना है।

उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी शिकायत को हल्के में न लिया जाए और हर पीड़ित को न्याय मिले।

बीमार महिला से कहा — “आप सिर्फ एस्टिमेट भिजवाइये, बाकी हम संभाल लेंगे”

जनता दर्शन में एक महिला ने मुख्यमंत्री से इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगी। इस पर मुख्यमंत्री ने बेहद संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा आप केवल अस्पताल से एस्टिमेट भिजवाइये और मरीज की देखभाल पर ध्यान दीजिए। धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकना चाहिए। सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है।मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से उपस्थित लोगों के बीच भरोसे और संवेदना का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ में होगा हाईटेक रेलवे स्टेशन; निजी हाथ में होगी गोमतीनगर की कमान

बच्चों से आत्मीय मुलाकात और दुलार
कार्यक्रम में कई फरियादी अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की, उनके सिर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद दिया और चॉकलेट भी भेंट की। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब पढ़ो, जमकर खेलो और अपने माता-पिता का नाम रोशन करो। मुख्यमंत्री की इस आत्मीयता से जनता दर्शन का माहौल मानवीय और प्रेरक बन गया।

यह भी पढ़ें…

गोरखपुर पुस्तक महोत्सव 2025 का शुभारंभ, सीएम योगी ने बच्चों से की खास अपील…

लोक कल्याणकारी शासन की मिसाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह जनता दर्शन कार्यक्रम एक बार फिर इस बात का प्रमाण बना कि सरकार जनता के सीधे संपर्क और समाधान आधारित प्रशासन की दिशा में निरंतर काम कर रही है।

जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना और मौके पर समाधान के निर्देश देना ‘जनता के लिए, जनता के साथ’ शासन की भावना को मजबूत करता है।

यह भी पढ़ें…

लखनवी जायके का UNESCO में डंका, लजीज बिरयानी की दुनिया में मची धूम

Back to top button