वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद Smriti Mandhana बनेंगी दुल्हनिया, सिंगर संग लेंगी सात फेरे

Smriti Mandhana and Palaash Muchhal: वुमन्स वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी जीतने के बात क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी की चर्चा हो रही है। जानें जानें कौन हैं उनके बॉयफ्रेंड और कितनी है कमाई।

Smriti Mandhana and Palaash Muchhal: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मुंबई में खेले गए महिला विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया. इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 58 गेंद पर 8 चौके की मदद से 45 रन की पारी खेल टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. स्मृति मंधाना जल्द ही म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से शादी करने वाली हैं और इंदौर की बहू बनेंगी. स्मृति की ननद पलक मुच्छल बॉलीवुड सिंगर हैं और दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

पलाश ने जीत पर दी है बधाई

बता दें कि संगीतकार पलाश ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्मृति और विश्व कप की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘सबसे आगे हैं हम हिंदुस्तानी 🇮🇳।’ इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पलाश ने स्मृति के लिए कहा था, “वो जल्द ही इंदौर की बहू बनेगी… बस इतना ही कहना चाहता हूं।” प्रशंसक भी दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Palaash Muchhal (@palash_muchhal)

 

कौन है पलाश मुच्छल ?

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पलाश मुच्छल भारतीय संगीतकार और फिल्म निर्माता हैं, जो कि कई बॉलीवुड गाने कंपोज कर चुके हैं. पलाश की बड़ी बहन पलक मुच्छल हैं, जो बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर हैं. उन्होंने सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन की फिल्मों में गानों को अपनी आवाज दी है. वहीं  नेटवर्थ की बात करें तो पलाश मुच्छल की कुल संपत्ति 20 से 41 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है. जबकि पलाश की बहन का नेटवर्थ 20 से 50 करोड़ के बीच बताया गया है. वहीं पलाश के जीजा मिथुन यानी पलक मुच्छल के पति भी म्यूजिक कंपोजर हैं और बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं.

ये भी पढ़े- Naagin 7: एकता कपूर के शो में नागिन बनेगी ये हसीना, सलमान खान भी देखकर शॉक्ड

20 नवंबर को शादी के बंधन में बधेंगी स्मृति

आनंद बाजार पत्रिका की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्मृति और पलाश 20 नवंबर, 2025 को शादी के बंधन में बधेंगे। दोनों की शादी स्मृति के गृहनगर सांगली, महाराष्ट्र में होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मृति की शादी की तैयारी जल्द ही सांगली में शुरू होने की उम्मीद है। चर्चा यह भी है कि स्मृति और पलाश की शादी का फंक्शन काफी निजी होगा, जिसमें ‘संगीत और क्रिकेट का बेहतरीन मिश्रण’ होने का दावा है।

ये भी पढ़े-आकांक्षा जिंदल ने Ex Abhishek Bajaj का किया पर्दाफाश, अश्नूर कौर को किया आगाह

Back to top button