UP News: चिकन फ्राई पर शादी में मचा तांडव, बाराती-घराती में जमकर चले लात-घूंसे

Bijnor News: यूपी के बिजनौर में थाना नगीना क्षेत्र के एक शादी समारोह में चिकन फ्राई परोसने को लेकर घराती और बाराती आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

Bijnor News: साल 2021 में यूपी के बागपत में चाट विक्रेताओं और ग्राहकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी क्रम में अब यूपी के बिजनौर से चिकन फ्राई जंग सामने आई है.बिजनौर में ये अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। यहां शादी के भोज में चिकन फ्राई ने माहौल को जंग का मैदान बना दिया। मामूली सर्विंग विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि निकाह की रस्में तीन बार रुकवानी पड़ीं और आखिरकार पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन का निकाह संपन्न हुआ।

निकाह में चिकन फ्राई के लिए जंग

जानकारी के अनुसार ग्राम कोटरा से बारात फलक मैरिज हॉल पहुंची थी। खाना परोसते समय चिकन फ्राई काउंटर पर बारातियों की भीड़ जमा हो गई। कुछ बारातियों ने शिकायत की कि उन्हें चिकन फ्राई कम दिया जा रहा है। इस पर घरातियों ने गुस्से में प्लेटें चिकन से लबालब भरकर दे दीं। बारातियों ने इसे अपमान समझा और कहा कि तमीज से परोसो। इसी बात पर कहासुनी शुरू हुई और दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की होने लगी। देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट शुरू होते ही अफरा-तफरी मच गई।

मारपीट में 15 लोग हो गए घायल

मारपीट के दौरान करीब 15 लोग घायल हो गए. पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से मामला शांत कराया. लेकिन कुछ ही देर बाद खाना खत्म होने पर दोबारा से चिकन की मांग को लेकर हंगामा मच गया. फिर से भिड़ंत हुई और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

ये भी पढ़े-धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं….”बोले मुख्यमंत्री योगी

अंततः मुस्लिम धर्मगुरुओं और पुलिस अधिकारियों की मध्यस्थता में निकाह की रस्में पूरी कराई गईं. घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल ये पूरा भोजन विवाद दोनों पक्ष के लोगों की शर्मिंदगी का कारण बन गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े-लखनऊ में होगा हाईटेक रेलवे स्टेशन; निजी हाथ में होगी गोमतीनगर की कमान

Back to top button