
Tere Ishq Mein: प्यार, धोखा और तड़प की नई दास्तान… ‘तेरे इश्क में’ का नया गाना रिलीज
Tere Ishq Mein Song: साउथ एक्टर धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ टीजर के रिलीज के बाद से ही छाई हुई है। इसी बीच अब इसका नया गाना रिलीज कर दिया गया है।
Tere Ishq Mein Song: धनुष और कृति सेनन की मच अवेटेड फिल्म रिलीज होने को तैयार है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी ये धनुष और कृति की फिल्म के टीजर ने दर्शकों के बीज जबरदस्त बज बना दिया। इसके टीजर और गाने पहले से ही छा गए हैं और अब फैंस इसकी रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। आज इस अपकमिंग फिल्म का गाना ‘उसे कहना’ (Usey Kehna) रिलीज हो गया है।
सोशल मीडिया पर ‘उसे कहना’ गाने का जलवा
गाने के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस अपने टूटे दिल और इमोशन्स को इस गाने से जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कृति और धनुष में प्यार के कुछ ज्यादा ही रंग दिखा रहे हैं। मैं तो इस फिल्म का दीवाना हो गया हूं। इरशाद कामिल के बोल और एआर रहमान का म्यूजिक फिर वही जादू बिखेरने में सफल रहा है। इस गाने को नितेश औऱ जोनिता गांधी ने गाया है।
कृति सेनन और धनुष के बीच की रोमांटिक और इमोशनल केमिस्ट्री ने गाने को और भी खास बना दिया है। उनके सीन दर्शकों को फिल्म की कहानी और किरदारों से और ज़्यादा जोड़ रहे हैं। इस गाने ने फिल्म के प्रति लोगों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़े-Karthik Aryan बने इच्छाधारी नाग, एक्टर ने शुरू की ‘Naagzilla’ की शूटिंग
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘तेरे इश्क में’ इसी साल 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। इस गाने ने फैंस को फिल्म की लव स्टोरी और खूबसूरत विजुअल्स की एक झलक दे दी है। फैंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद Smriti Mandhana बनेंगी दुल्हनिया, सिंगर संग लेंगी सात फेरे





