
Madhuri Dixit के कनाडा टूर की जमकर ट्रोलिंग, सोशल मीडिया पर लोग निकाल रहे भड़ास
Madhuri Dixit Canada Tour Troll: माधुरी दीक्षित हाल ही में अपने कनाडा टूर के चलते विवादों में हैं। माधुरी ने 2 नवंबर को कनाडा में परफॉर्मेंस दी थी। जिसमें लोग दावा कर रहे हैं कि माधुरी अपने ही कॉन्सर्ट में 3 घंटे देरी से पहुंचीं।
Madhuri Dixit Canada Tour Troll: बॉलीवुड की धक धक माधुरी दीक्षित का हर कोई कायल है। वह अपने चार्म से सबको अपना दीवाना बना देती हैं। लेकिन इस बार उनकी आलोचना हो रही है। कनाडा टूर से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां वह स्टेज पर परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं। लेकिन वहां पहुंचे लोगों ने दावा किया है कि एक्ट्रेस अपने ही शो में करीब 3 घंटे देर से पहुंचीं। लोगों ने अन्य को सलाह भी दी कि वह कभी एक्ट्रेस के टूर में शामिल न हों।
3 घंटे लेट पहुंचीं माधुरी
माधुरी दीक्षित के कनाडा टूर के एक शो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वीडियो में एक टेक्स्ट ओवरले के साथ लिखा था, ‘अगर मैं आपको एक सलाह दे सकती हूं, तो वह यह है कि माधुरी दीक्षित के टूर में न जाएं… अपने पैसे बचाएं.’ कई दर्शकों ने दावा किया कि टिकट पर शाम 7:30 बजे का समय था, लेकिन माधुरी करीब 10 बजे स्टेज पर पहुंचीं। इस देरी से नाराज दर्शकों ने इवेंट को ‘अनऑर्गनाइज्ड’, ‘समय की बर्बादी’ और ‘सबसे खराब शो’ करार दिया।
सोशल मीडिया पर लोग निकाल रहे भड़ास
कमेंट्स सेक्शन में कई फैंस ने गुस्सा जाहिर किया। एक ने लिखा, ‘मुझे नहीं पता ये ऑर्गेनाइजर्स की गलती थी या माधुरी की, लेकिन इतना लेट शुरू होना ऑडियंस का समय बर्बाद करना है।’ कुछ ने कानूनी एक्शन की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा- ‘सब लोग कंज्यूमर प्रोटेक्शन ओंटारियो को रिपोर्ट करें। ये ‘मिसरिप्रेजेंटेशन’ के तहत आता है, जो बिजनेस के लिए इललीगल है।
ये भी पढ़े-Tere Ishq Mein: प्यार, धोखा और तड़प की नई दास्तान… ‘तेरे इश्क में’ का नया गाना रिलीज
ये भी पढ़े-Karthik Aryan बने इच्छाधारी नाग, एक्टर ने शुरू की ‘Naagzilla’ की शूटिंग
बता दें कि माधुरी दीक्षित इन दिनों कनाडा और USA टूर पर हैं। उनका पहला शो 2 नवंबर को कनाडा में हुआ। अब वो 6 नवंबर को न्यू जर्सी में परफॉर्म करेंगी। आगे 7 नवंबर को बॉस्टन, 8 नवंबर शिकागो, 9 नवंबर ह्यूस्टन और आखिरी शो 15 नवंबर को न्यूयॉर्क में होगा।
ये भी पढ़े-वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद Smriti Mandhana बनेंगी दुल्हनिया, सिंगर संग लेंगी सात फेरे





