Salman Khan ने दिखाई सॉलिड बॉडी, फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए हैरान

Salman Khan Fitness: सलमान खान ने अपनी लेटेस्ट फोटो से फैंस को हैरान कर दिया है। अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के बीच शेयर की गई उनकी एब्स वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

Salman Khan Fitness: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने हाल ही में बेहतरीन बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। जबकि कुछ समय पहले ही कुछ फैंस ने उनकी फिटनेस पर चिंता जाहिर की थी। अब एक्टर ने अपने ट्रांसफॉर्म लुक को जारी करते हुए बताया है कि उन्होंने बिना कुछ छोड़े नया लुक हासिल किया है। सलमान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो शर्टलेट हैं। फोटो में उनके एब्स साफ नजर आ रहे हैं।

59 की उम्र में भी बरकरार हैं एब्स

सलमान खान फिर से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। फिल्म की शूटिंग के बीच उन्होंने अपनी जिम ट्रेनिंग की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके सिक्स-पैक एब्स साफ नजर आ रहे हैं। फैंस यकीन ही नहीं कर पा रहे कि 59 साल की उम्र में भी भाईजान इतनी फिट बॉडी कैसे बनाए रखते हैं। सलमान की ये तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, अगर मेहनत और डेडिकेशन हो तो फिटनेस हमेशा साथ रहती है।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह जिम में कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। ट्वीट में फोटो के अलावा कैप्शन में सुपरस्टार ने लिखा है- कुछ पाने के लिए कुछ छोड़ना पड़ता है, ये बिना छोड़े है। सल्लू भाई की इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी हैरान हैं कि कैसे उन्होंने अपना वजन कम किया है और बॉडी को दोबारा से शेप में लेकर आए हैं।

ये भी पढ़े- Madhuri Dixit के कनाडा टूर की जमकर ट्रोलिंग, सोशल मीडिया पर लोग निकाल रहे भड़ास

बैटल ऑफ गलवान के लिए सलमान की तैयारी

दरअसल सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle Of Galwan) के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वह फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन में पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इस मूवी में वह भारतीय सेना के शहीद कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका को अदा कर रहे हैं।

ये भी पढ़े-Tere Ishq Mein: प्यार, धोखा और तड़प की नई दास्तान… ‘तेरे इश्क में’ का नया गाना रिलीज

Back to top button