IND vs PAK: अब वैभव सूर्यवंशी उड़ाएंगे पाकिस्तान की धज्जियां, एशिया कप में भांजेंगे बल्ला

Vaibhav Sooryavanshi, IND vs PAK: राइजिंग एशिया कप के लिए भारत की टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें भारत और पाकिस्तान की टीमें फिर से आमने सामने होने जा रही हैं।

Vaibhav Sooryavanshi, IND vs PAK: सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी ने कतर में होने वाले एशियन क्रिकेट काउंसिल के राइजिंग स्टार्स (ACC) एशिया कप के लिए भारत ‘ए’ टीम का चयन किया है। यह टूर्नामेंट 14 से 23 नवंबर 2025 तक दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। खास बात ये है कि जब एशिया कप खेला गया था, तब भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी थी, इस बार यही काम अगर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) करें तो चौंकिएगा नहीं, वैभव भी टीम में शामिल किए गए हैं।

भारत-पाक टक्कर 16 नवंबर को

ग्रुप ए में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग और श्रीलंका हैं, जबकि ग्रुप बी में भारत, ओमान, पाकिस्तान और यूएई को रखा गया है. भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 16 नवंबर को होगा. दोनों सेमीफाइनल एक ही दिन यानी 21 नवंबर को निपटा दिए जाएंगे. फाइनल मैच 23 नवंबर, रविवार को होगा.

दो ग्रुप में बांटी गई हैं टीमें

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। एक बार ​फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। भारत और पाकिस्तान के ग्रुप में यूएई और ओमान हैं। वहीं दूसरे ग्रुप की बात करें तो उसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग और श्रीलंका की टीमें को रखा गया है।

वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में IPL डेब्यू किया था. उन्होंने यहां सात मैचों में 252 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था. इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 टीम का बुलावा भी मिला. उन्होंने वहां यूथ वनडे का सबसे तेज शतक जड़ा था. ऐसे में टीम ने अब उन्हें सीनियर स्तर पर खेलने का मौका मिला है.

जितेश करेंगे कप्तानी

विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम का कप्तान चुना गया है. 32 साल का यह खिलाड़ी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में है, जहां टीम इंडिया टी20 सीरीज खेल रही है. वहीं पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को उपकप्तान बनाया गया है. प्रियांश के लिए 2025 का आईपीएल सीजन शानदार रहा था. इसी के दम पर उन्हें भी मौका मिला है. वहीं इस सीरीज में कमाल करने वाले रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा और अभिषेक पोरेल को भी इंडिया ए का बुलावा मिला है.

इजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए की टीम: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर) रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर) और सुयश शर्मा

स्टैंड-बाय खिलाड़ी: गुरनूर सिंह बराड़, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी और शेख रशीद.

ये भी पढ़े-BCCI Prize Money: विनिंग टीम के लिए BCCI ने खोला खजाना, महिला टीम पर पैसों की बारिश

 

Back to top button