Hardik Pandya ने ऐसे धोई कार, गर्लफ्रेंड ने इनाम में दे दिया KISS; वीडियो वायरल

Hardik Pandya Viral Video: हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माहिका और हार्दिक कार वॉश करते नजर आ रहे हैं।

Hardik Pandya Viral Video: हार्दिक पांड्या पिछले कुछ दिनों से अपनी नई-नवेली गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक का नाम जैस्मिन वालिया से जुड़ा था। लेकिन अचानक ही हार्दिक ने अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) के साथ रिलेशनशिप ऑफिशियल करके सबको चौंका दिया। अब आए दिन हार्दिक और माहिका साथ में स्पॉट होते रहते हैं। इस बीच दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को साथ में कार वॉश करते देखा जा सकता है।

गर्लफ्रेंड संग हार्दिक ने की कार वॉश

दोनों लोग कार वॉश कर रहे होते हैं कि तभी माहिका हार्दिक के पास आती हैं और उनके गालों पर किस करती हैं। इसके बाद, माहिका हार्दिक के ऊपर पानी भी डालती हैं। हार्दिक ने इस पोस्ट में कई और तस्वीरें भी शेयर की हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

 

हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी और माहिका शर्मा की ये वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में माहिका और हार्दिक पांड्या कार वॉश करते नजर आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या कपड़े से कार को साफ कर रहे होते हैं और माहिका कार पर पानी डाल रही होती हैं।

फैंस ने लुटाया प्यार

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के इस वीडियो पर यूजर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘भगवान जी ऐसा मोमेंट तो हम भी डिजर्व करते हैं।’ वहीं एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा- ‘हार्दिक पांड्या पक्के गुजराती हैं। करोड़ों के मालिक होकर भी कार की धुलाई के 300 बचा लिए।’ एक ने लिखा- ‘सो क्यूट।’ दूसरी तरफ कुछ यूजर हैं जो हार्दिक के फैंस पर निशाना साधते दिखे। एक ने कमेंट में लिखा- ‘ऐसा ही वीडियो नताशा ने डाला होता तो ट्रोल्स उनके पीछे पड़ जाते।’

हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा दिल्ली में जन्मी हैं और यहीं पर उनकी पढ़ाई-लिखाई भी हुई है। माहिका एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ ही फिटनेस कंटेंट क्रिएटर भी हैं। वो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर मशहूर हैं। माहिका की उम्र 24 साल है, जबकि हार्दिक 32 साल के हैं।

 

 

Back to top button