लखनऊ में ज्वेलरी कंपनी से 2.5 किलो सोना चोरी, महिला कर्मचारी ने करोड़ों का माल उड़ाया

Lucknow News: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित प्रसिद्ध HSJ ज्वेलर्स जिन्होंने श्रीराम लला के आभूषण तैयार किए थे, उनके यहां बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। कंपनी की एक महिला कर्मचारी पर करीब 2.5 किलो सोना चोरी करने का आरोप लगा ।

Lucknow News: लखनऊ के गोमतीनगर में एक नामी ज्वेलरी कंपनी के शोरूम से करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी का मामला सामने आया है. चार साल से शोरूम में काम कर रही कोमल श्रीवास्तव ने धीरे-धीरे 2.5 किलो सोना और हीरे जड़े जेवर चुरा लिए, जिनकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है. महज 22,000 रुपये प्रति माह की सैलरी वाली ये महिला लग्जरी लाइफ जी रही थी. पुलिस जब इसके घर पहुंची तो महिला और उसका पति फरार हो चुके थे.

सीसीटीवी ने खोली पोल

मैनेजर धीरज ने तुरंत पिछले 5-6 दिनों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए. फुटेज में कोमल की हरकतें संदिग्ध लगीं. वह सोने के कड़े, सिक्के और जेवरों को चुपके से अपनी साड़ी या बैग में छिपाती नजर आई. 15-16 अक्टूबर को तो उसने खुलेआम जेवर कपड़ों में लपेटकर बाहर निकाला. स्टॉक मिलान में खुलासा हुआ कि 2.5 किलो सोना गायब है, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब ₹2.5 करोड़ बताई जा रही है. इससे पहले भी छोटी-मोटी चोरियां—कुछ कड़े, सिक्के—रिपोर्ट हो चुकी थीं, लेकिन कोमल का भरोसा स्टाफ पर इतना गहरा था कि कोई गहराई से जांच नहीं हुई.

जेवर बेचकर प्रॉपर्टी खरीदी

ये महिला 15-16 अक्टूबर को अपने कपड़ो में सोने के जेवर छुपाकर बाहर जाती दिखी। जब महिला कर्मचारी से हुई तो उसने बताया कि पिछले चार सालों में उसने करीब ढाई किलो के सोने और हीरे के जेवर चोरी किए है। कई जेवर बेचकर प्रॉपर्टी खरीदी है और कार का लोन भी चुकता किया है।

ये भी पढ़े- सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट हुए सम्मानित; डॉ. अमरेश मोहन को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड

पकड़े जाने पर महिला और उसके पति ने 23 अक्टूबर तक सब जेवर वापस करने का वादा किया था लेकिन स्टोर मैनेजर का कहना है कि अब उनका कहीं पता नहीं चल रहा है।

ये भी पढ़े- UP News: जौनपुर में खेत में पड़ा मिला शव, प्रेम प्रसंग में पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप

इस केस ने नया ट्विस्ट तब लिया जब कोमल के पति ने महानगर कोतवाली में तहरीर दी. आरोप है कि शोरूम प्रबंधन और धीरज ने कोमल के साथ अनुचित व्यवहार’ किया और झूठे इल्जाम लगाए. निशातगंज पुलिस इस शिकायत की जांच कर रही है, जबकि चोरी का केस गोमतीनगर थाना संभाल रहा. फिलहाल, कोमल और उसका पति फरार हैं. पुलिस की टीमें दिल्ली-एनसीआर और अन्य शहरों में छापेमारी कर रही हैं।

ये भी पढ़े- यूपी में 4 दिन तक रजिस्ट्री कार्य रहेगा ठप्प, सर्वर शिफ्टिंग के चलते सर्कुलर जारी…

 

 

Back to top button