UP Crime: लखनऊ में मासूम छात्रा के साथ दरिंदगी, इंस्टा पर बने दोस्त ने की हैवानियत

Lucknow News: लखनऊ में 7वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। एक युवक ने पहले इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती की। उसके बाद स्कॉर्पियो से होटल ले जाकर वहां 2 दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया।

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में सातवीं की छात्रा से होटल में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा से इंस्टाग्राम पर एक युवक की दोस्ती हुई थी। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। विमल और उसके साथ मौजूद एक युवक ने छात्रा से रेप किया। छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी देकर दो दिनों तक दरिंदगी करते रहे। किसी तरह युवकों के चंगुल से छूटी छात्रा घर पहुंची। इसके बाद परिवारीजनों ने सरोजनीनगर थाने में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

होटल में ले जाकर बनाया बंधक

विमल ने छात्रा को आईआईएम रोड स्थित एक सस्ते होटल में ले जाकर बंद कर दिया. वहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. लेकिन अपराध यहीं नहीं रुका. रेप के बाद विमल ने अपनी क्रूरता की सारी सीमाएं तोड़ते हुए छात्रा को अपने दोस्तों पीयूष और शुभम के हवाले कर दिया. इन दोनों ने होटल के कमरे में छात्रा को बंधक बना लिया और अगले दो दिनों तक लगातार उसके साथ गैंगरेप किया.

ये भी पढ़े- लखनऊ में ज्वेलरी कंपनी से 2.5 किलो सोना चोरी, महिला कर्मचारी ने करोड़ों का माल उड़ाया

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है, जिसकी उम्र मात्र 13 वर्ष है. कुछ महीनों पहले इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात विमल नामक एक युवक से हुई. विमल ने खुद को दोस्त के रूप में पेश किया और धीरे-धीरे छात्रा का विश्वास जीत लिया. 2 नवंबर की रात करीब 10 बजे विमल ने छात्रा को घुमाने के बहाने बुलाया. छात्रा बिना किसी संदेह के उसके साथ एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार हो गई.

ये भी पढ़े- UP News: जौनपुर में खेत में पड़ा मिला शव, प्रेम प्रसंग में पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप

बाल संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में धारा 376D (सामूहिक दुष्कर्म), धारा 363 (अपहरण), धारा 506 (धमकी) और पोक्सो एक्ट (POCSO Act) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है जो होटल, सोशल मीडिया और मोबाइल डाटा की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े- लखनऊ में सांसों पर जहरीली हवा का हमला, लालबाग और गोमतीनगर सबसे प्रदूषित

 

Back to top button