Force 3: हर्षवर्धन राणे की लगी लॉटरी, जॉन अब्राहम की सुपरहिट फ्रैंचाइजी में एंट्री

Force 3 Cast: फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की सफलता के बाद हर्षवर्धन राणो को जॉन अब्राहम ने अपनी ‘फोर्स’ फ्रैंचाइजी में शामिल कर लिया है। जिसके लिए 10-12 नहीं, बल्कि इतनी फीस ले रहे हैं।

Force 3 Cast: सुपरस्टार जॉन अब्राहम (John Abraham) की अगली फिल्म फोर्स 3 इन दिनों चर्चाओं में है। खबर है कि एक उभरते हुए अभिनेता ने जॉन की फोर्स फ्रेंचाइजी में एंट्री मारी है। इसका एलान खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर किया है। हाल ही में जॉन अब्राहम की अपकमिंग मूवी के तौर पर फोर्स 3 (Force 3) का नाम सामने आया। अब  फोर्स 3 की कास्टिंग (Force 3 Cast) का काम शुरू हो गया है और एक मशहूर एक्टर (Harshvardhan Rane) को इस मूवी में एंट्री मिली है।

हर्षवर्धन राणे ने खुद किया एलान

हर्षवर्धन ने आज इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि जॉन अब्राहम ने उन्हें ‘फोर्स’ फ्रैंचाइजी को आगे ले जाने के लिए चुना है। हर्षवर्धन ने जॉन अब्राहम और ऊपरवाले का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वे शूटिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2026 में शुरू होगी।

force4

हर्षवर्धन राणे को मिली कितनी फीस?

इसी बीच एक न्यूज रिपोर्ट सामने आई। जिसके मुताबिक, एक्टर को फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये फीस मिल रही है। दरअसल मेकर्स भी उनपर पैसा लगाने में एकदम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने खुद को प्रूफ किया है।

ये भी पढ़े- Hardik Pandya ने ऐसे धोई कार, गर्लफ्रेंड ने इनाम में दे दिया KISS; वीडियो वायरल

कब रिलीज होगी फोर्स 3

साल 2011 में फोर्स का पहला भाग रिलीज किया गया था। इसके बाद 2016 में इसका सीक्वल फोर्स 2 आया और अब करीब एक दशक के लंबे अंतराल के बाद फोर्स 3 वापसी कर रही है। फिलहाल फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि 2027 में फोर्स 3 को रिलीज किया जा सकता है। 

ये भी पढ़े- Border 2 : दुश्मन को धूल चटाने का जुनून…,Varun Dhawan का फर्स्ट लुक आउट

  • Beta

Beta feature

Back to top button