
IND vs AUS: भारत के सामने कंगारुओं का सरेंडर, ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया
IND vs AUS 4th T20I : भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को क्वींसलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में 48 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम के दिए 168 रन के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 18.2 ओवर में 119 रन पर सिमट गई।
IND vs AUS 4th T20I: वॉशिंगटन सुंदर (3 विकेट) और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में 48 रन से परास्त किया। कैरारा ओवल में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 18.2 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई। इसी के साथ भारत ने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पांचवां व अंतिम मुकाबला शनिवार को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।
भारत ने चौथा टी20 मैच जीता
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 48 रन से हराकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब दोनों टीमों का सामना आखिरी मुकाबले में आठ नवंबर को होगा, जिसमें जीत हासिल कर भारत 3-1 से अपने नाम करना चाहेगा। बता दें कि, करैरा में खेले गए चौथे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए।
ये भी पढ़े- IPL 2026 से पहले RCB बिकने की तैयारी में, कंपनी का बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को लैटर…
जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में ही 119 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने तीन और अक्षर पटेल व शिवम दुबे को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
ये भी पढ़े- सुरेश रैना और शिखर धवन पर ED का एक्शन, सट्टेबाजी केस में करोड़ों की प्रॉपर्टी होगी कुर्क…
सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा। यह सीरीज अब भारत के पक्ष में है। टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़त बना ली है और अब सीरीज हार नहीं सकती है। अगर आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर रहेगी। वरना भारतीय टीम जीत के साथ 3-1 से कब्जा कर लेगी। पहला मुकाबला सीरीज का बारिश के कारण रद्द हो गया था।
ये भी पढ़े- PM Modi ने वर्ल्ड चैंपियन बेटियों से की बात, हर खिलाड़ी से पूछा ये सवाल





