
Jatadhara Review: दिशाहीन है सोनाक्षी की ‘जटाधारा’, समय और पैसे की बर्बादी
Jatadhara Movie Review: सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म ‘जटाधारा’ से साउथ सिनेमा का रुख किया, जिसमें वह सुधीर बाबू संग नजर आई। इस फिल्म ने उन्होंने पहली बार ‘पिशाचिनी’ का किरदार निभाया।
Jatadhara Movie Review: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अलग-अलग जॉनर पर फिल्में बनती रहती हैं, लेकिन इन दिनों दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा क्रेज हॉरर मूवीज को लेकर बना हुआ है। वहीं, मेकर्स ने अब हॉरर से हटकर माइथोलॉजिकल सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म पर अपना दांव खेला और वह सोनाक्षी सिन्हा स्टारर ‘जटाधारा’ है। उनके साथ सुधीर बाबू, शिल्पा शिरोडकर और दिव्या खोसला कुमार ने भी इसमें अभिनय किया है।
क्या है फिल्म की कहानी?
कहानी एक घोस्ट हंटर शिवा (सुधीर बाबू) की है जो भूत-प्रेत और आत्माओं पर यकीन नहीं करता पर उन्हें ढूंढता रहता है। उसे हर रात एक ही अजीब सा सपना आता है जिसके तार उसके बचपन से जुड़े हैं। इसी बीच एक गांव है जहां जो भी सोने का कलश ढूंढने जाता है, उसकी मौत हो जाती है। कहते हैं कि उस गांव में खजाना गढ़ा हुआ है और उसकी रक्षा धन पिशाचनी (सोनाक्षी सिन्हा) कर रही है। क्या शिवा उस गांव तक पहुंच पाएगा? वहां जाकर वो धन पिशाचनी से जीत पाएगा? इन सवालों के जवाब आपको फिल्म देखकर मिलेंगे।
‘जटाधरा’ मूवी रिव्यू
राइटर-डायरेक्टर वेंकट कल्याण फिल्म में कहानी को बिल्ड अप करने में ही पूरा फर्स्ट हाफ खर्च कर देते हैं। स्क्रीनप्ले बेहद कमजोर और खींचा हुआ है। यह रोमांच और उत्साह जगाने में नाकामयाब रहता है। हॉरर और सुपरनैचरल एलिमेंट के लिए VFX और AI का इस्तेमाल भी बहुत कच्चा है, जिससे यह दुनिया ही नकली लगती है।
ये भी पढ़े- The Family Man 3 में नए धुरंधरों की एंट्री, नई मुश्किलों में फंसे श्रीकांत तिवारी
इसी तरह, एक्टिंग के मामले में सुधीर बाबू ही थोड़े ठीकठाक हैं। जबकि, नेगेटिव रोल में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा और शिल्पा शिरोडकर असहनीय हैं। अजीबोगरीब मुंह बनाने वाली सोने से लदी धन पिशाचिनी सोनाक्षी को देखकर डर कम, हंसी ज्यादा आती है।
ये भी पढ़े- साउथ सिनेमा से कमबैक को तैयार प्रिंयका; SSMB29 से विलेन ‘कुंभा’ का फर्स्ट लुक आउट
बाकी, फिल्म में गाने भी बेवजह ठूंसे हुए लगते हैं। कुल मिलाकर, एक अच्छे प्लॉट पर बनी ‘जटाधरा’ कमजोर स्क्रिप्ट, स्क्रीन प्रजेंस और विजुअल्स तीनों ही मोर्चों पर मात खाती है।
ये भी पढ़े- कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आई खुशियां, बेबी बॉय का किया स्वागत





