उत्तराखंड स्थापना दिवस पर देहरादून पहुंचेंगे पीएम मोदी, 8140 करोड़ की देंगे सौगात

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे राज्य को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा उत्तराखंड के लिए बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान वे न केवल राज्य के विकास को नई दिशा देंगे, बल्कि राज्य की जनता के साथ अपनी भावनात्मक जुड़ाव को भी प्रदर्शित करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के आगमन से पहले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी हों और समारोह के दौरान किसी भी नागरिक को यातायात या सुरक्षा संबंधी असुविधा न हो।

रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मोदी 9 नवंबर को दोपहर लगभग 12:30 बजे देहरादून पहुंचेंगे। यहां वे उत्तराखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे और राज्य की जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे, जो उत्तराखंड के 25 वर्ष पूरे होने की ऐतिहासिक यात्रा को दर्शाएगा।

8140 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें से 930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और 7210 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। ये परियोजनाएं राज्य के पेयजल, सिंचाई, ऊर्जा, शहरी विकास, तकनीकी शिक्षा, खेल और कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 28,000 से अधिक किसानों को सीधे 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे।

इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

  • देहरादून जलापूर्ति कवरेज योजना (अमृत मिशन) — देहरादून शहर के 23 क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगी।
  • पिथौरागढ़ विद्युत सबस्टेशन — सीमांत क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को स्थायी बनाएगा।
  • सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र — हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और बिजली की बचत के लिए महत्वपूर्ण कदम।
  • हल्द्वानी एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान — राज्य में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक खेल अवसंरचना का उदाहरण।

यह भी पढ़ें…

इगास बग्वाल पर्व पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं, वीडियो जारी कर दिया ये सन्देश…

PM Modi करेंगे शिलान्यास

  • सोंग बांध पेयजल परियोजना — देहरादून को प्रतिदिन 150 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करेगी।
  • जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना — नैनीताल क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई और जलविद्युत उत्पादन के लिए अत्यंत लाभकारी होगी।
  • चंपावत महिला खेल महाविद्यालय — राज्य में महिलाओं के खेल विकास के लिए समर्पित संस्था।
  • नैनीताल अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र — डेयरी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगा।

यह भी पढ़ें…

गोमांस को लेकर रामनगर में बवाल… तोड़फोड़ और ड्राइवरों से मारपीट

समारोह का महत्व
उत्तराखंड का 25वां स्थापना दिवस राज्य के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इस दिन प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति न केवल उत्तराखंड के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाएगी, बल्कि यह राज्य के लोगों में नए उत्साह का संचार भी करेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास की दिशा में अग्रसर हुआ है। आने वाले वर्षों में उत्तराखंड ‘विकसित भारत’ के सपने में अहम भूमिका निभाएगा।”

प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य के विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

पेपर लीक प्रकरण… उत्तराखंड सरकार ने स्नातक स्तरीय परीक्षा की रद्द, छात्रों को राहत

Back to top button