
Saharanpur News: BJP नेता को सोते वक्त मारी गोली, इलाके में भयंकर बवाल!
BJP Leader Murder in Saharanpur: सहारनपुर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनके माथे पर गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है।
BJP Leader Murder in Saharanpur: सहारनपुर में भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह रात में अपने घेर में सो रहे थे, जब यह घटना हुई। परिवार ने बताया कि उन्हें रात में पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी थी, लेकिन उन्होंने इसे शादी की आतिशबाजी समझा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना नकुड़ क्षेत्र के टीडोली गांव की है. परिजनों ने सुबह जब खाट पर शव देखा तो उनके होश उड़ गए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वॉड और एसओजी टीम पहुंच गई।
गोली की आवाज को बेटा समझा आतिशबाजी
पुत्र सुमित ने बताया कि रात्रि में लगभग 2:00 बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज आई और पटाखे जैसी आवाज भी आ रही थी, चूंकि गांव में दो शादियां थी और उसमें आतिशबाजी हो रही थी। आतिशबाजी की आवाज समझ कर ही स्वजन घर में ही लेटे रहे।सुबह घेर में पहुंचने पर घटना का पता लगा। पुलिस अधिकारियों ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए. गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के कारणों और आरोपी तक पहुंचा जा सके.
ये भी पढ़े- वैज्ञानिक डॉ शशि कान्त तिवारी बने आध्यात्मिक संत “विनोद जी महाराज”
पुलिस कर रही मामले की जांच
मृतक धर्मसिंह कोरी भाजपा के अंबेहटा मंडल उपाध्यक्ष थे, जबकि उनका बेटा भी पार्टी में मंडल महामंत्री के पद पर है. फिलहाल किसी रंजिश या विवाद की पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो हर एंगल से जांच में जुटी हैं.
ये भी पढ़े- BJP विधायक सौरभ श्रीवास्तव और RPF जवान में हाथापाई; क्यों हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा…





