UP में निवेश के लिए बड़ा प्लान! सीएम योगी जाएंगे सिंगापुर और जापान

UP CM Yogi will in Japan-Singapore: सीएम योगी आदित्यनाथ पहले चरण में सिंगापुर और जापान की यात्रा पर जाएंगे। वहां रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें उत्तर प्रदेश में आने का न्यौता देंगे।

UP CM Yogi will in Japan-Singapore: उत्तर प्रदेश में विदेशी कंपनियों का उद्योग लगवाने अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ खुद विदेश यात्राएं करेंगे. पहले फेज में वह सिंगापुर और जापान की यात्रा पर करेंगे. जहां सीएम योगी रोड शो करेंगे. इसके साथ ही विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें उत्तर प्रदेश में आने का न्योता देंगे.उनकी यात्रा का इंवेस्ट यूपी खाका खींच रहा है। सीएम यूपी को बड़ा औद्योगिक हब बनाने में जुटे हुए हैं।

इंवेस्ट यूपी कर रहा तैयारी का खाका तैयार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विदेश यात्रा का खाका इंवेस्ट यूपी तैयार कर रहा है. उनके दौरे से पहले एक पांच सदस्यीय टीम अगले सप्ताह सिंगापुर और जापान की यात्रा पर जाएगी. इस टीम की अगुवाई इंवेस्ट यूपी के एसीईओ शशांक चौधरी करेंगे. यह टीम दो दिन सिंगापुर और तीन दिन टोक्यो (जापान) में रहेगी.

दौरे के दौरान अधिकारी संभावित निवेशकों, वाणिज्य मंडलों और स्थानीय कारोबारियों से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे. लौटने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर मुख्यमंत्री का विदेश दौरा कार्यक्रम अंतिम रूप से तय किया जाएगा.

विदेश में रोड शो की तैयारी

अगले हफ्ते पांच सदस्यीय टीम इन दोनों देशों के दौरे पर जाएगी. मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश के बड़े मंत्री भी विदेश में रोड शो करने जाएंगे. इसकी तैयारी की जा रही है. आपको बता दें, उत्तर प्रदेश को योगी सरकार 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और औद्योगिक प्रदेश के रूप में विकसित करने के लिए तेजी से काम कर रही है. अब तक 15 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश हो चुका है और अब सरकार विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर रही है.

रिपोर्ट्स की माने तो जापान, सिंगापुर, कोरिया, जर्मनी, फ्रांस, रूस, ताइवान और खाड़ी देशों की 150 से अधिक कंपनियों ने यूपी में निवेश की इच्छा जताई है. सरकार उद्यमियों के साथ बैठकें कर रही है और कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर की तैयारी है. यह पहल रोजगार बढ़ाएगी और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली है.

Back to top button