T20 World Cup से पहले ‘फाइटर मोड’ में गंभीर, खिलाड़ियों को दी बड़ी चेतावनी

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के लिए परिणाम वाली सोच पर जोर दिया है। गंभीर ने कहा कि हम कभी सीरीज हार का जश्‍न नहीं मनाते।

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने स्वीकार किया कि उनकी टीम अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के मामले में अभी उस स्थिति में नहीं है जहां वह पहुंचना चाहती है। गंभीर ने BCCI टीवी से बातचीत में फिटनेस के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने 46 सेकंड की क्लिप में कहा, ‘‘यह एक ऐसा ड्रेसिंग रूम है जहां बहुत अधिक पारदर्शिता और ईमानदारी है तथा हम चाहते हैं कि यह ड्रेसिंग रूम आगे भी ऐसा ही बना रहे।’’

टीम इंडिया की तैयारियों पर उठे सवाल 

भारतीय टीम भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीत गई, लेकिन उसके बाद भी टीम में कई कमियां नजर आ रही है. वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया को उन कमियों पर काम करना होगा. जिसके बारे में बीसीसीआई से बात करते हुए खुद हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, ‘यह एक बहुत ही पारदर्शी ड्रेसिंग रूम रहा है, यह एक बहुत ही ईमानदार ड्रेसिंग रूम रहा है और हम चाहते हैं कि यह ड्रेसिंग रूम ऐसा ही हो.

उन्होंने आगे कहा- मुझे लगता है कि टी20 विश्व कप तक हम अभी भी उस स्थिति में नहीं हैं जहां हम पहुंचना चाहते हैं. उम्मीद है कि खिलाड़ियों को फिट रहने का महत्व पता होगा. हमारे पास अभी भी 3 महीने हैं, ऐसे में वहां तक पहुंचे जहां हम पहुंचना चाहते हैं.’

कार्य प्रगति पर है

2026 टी20 वर्ल्‍ड कप पर ध्‍यान देते हुए गंभीर ने स्‍वीकार किया कि उनकी टीम का कार्य प्रगति पर है, लेकिन उन्‍हें सही समय पर लय में लौटने का विश्‍वास है। भारतीय हेड कोच ने कहा, ‘मेरे ख्‍याल से टी20 वर्ल्‍ड कप के हिसाब से हम वहां नहीं पहुंचे, जहां होना चाहिए। तो उम्‍मीद है कि आप लोगों को फिट रहने की अहमियत पता चले। हम जहां पहुंचना चाहते हैं, उसके लिए तीन महीने का समय बचा है।’

ये भी पढ़े- IND vs AUS: अभिषेक शर्मा ने T20I में मचाया तहलका, SKY का महारिकॉर्ड ध्वस्त

अपने जोश और स्‍पष्‍ट दृष्टिकोण के साथ गंभीर ने भारत के अगले चरण का मंच स्‍थापित कर दिया, जिसमें अनुशासन, जवाबदेही और जीतने की ललक का मिश्रण होना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़े- क्रिकेटर शमी फिर मुश्किल में; हसीन जहां मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस…

Back to top button