Dhurandhar से संजय दत्त का इंटेंस लुकआउट, रणवीर सिंह को देंगे टक्कर

Sanjay Dutt Look From Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ से अर्जुन रामपाल और आर माधवन के फर्स्ट लुक के बाद अब संजय दत्त का पहला लुक भी आउट हो चुका है।

Dhurandhar: मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ में हाई ऑक्टेन एक्शन-ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिलने वाला है। इसकी स्टार कास्ट ने पहले ही बवाल मचा है, इसी बीच धुरंधर से अभिनेता संजय दत्त का पहला लुक भी रिवील कर दिया गया है। फिल्म में संजय दत्त एक मिस्ट्री किरदार ‘जिन्न’ की भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनका ये इंटेंस लुक सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इससे पहले रविवार को अभिनेता आर माधवन का लुक भी जारी किया गया था।

‘जिन्न’ के रोल में संजय दत्त

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर से उनका पहला लुक सामने आ गया है, जिसमें वो ‘जिन्न’ के किरदार में नजर आने वाले हैं. इस लुक को रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. रणवीर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “द जिन्न. 2 दिन बाकी हैं! #धुरंधर का ट्रेलर 12 नवंबर को दोपहर 12:12 बजे रिलीज होगा. सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

 

पिछले महीने जारी हुआ था टाइटल ट्रैक

पिछले महीने ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था। इसमें रणवीर सिंह का दमदार अंदाज देखने को मिला था। इससे पहले जुलाई के महीने में फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया गया था। इसमें पूरी कास्ट की एक झलक देखने को मिली थी।

ये भी पढ़े- एक्टर Dharmendra की तबीयत नाजुक, वेंटीलेटर पर किया गया शिफ्ट

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘धुरंधर’ में एक भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा कुछ तो सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।

ये भी पढ़े- Dhurandhar में अर्जुन रामपाल के लुक ने मचाई सनसनी, ट्रेलर रिलीज से भी उठा पर्दा

 

 

 

Back to top button