लखनऊ की संदिग्ध लेडी डॉक्टर अरेस्ट; मिला AK-47 राइफल और कई मैगजीन? हाई अलर्ट पर राजधानी

Lucknow News: फरीदाबाद में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद का लखनऊ से संबंध होने की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है. शाहीन के फोन से लखनऊ के नंबरों पर संपर्क के सबूत मिले हैं.

Lucknow News: जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में श्रीनगर में पोस्टर लगाने वाले डॉ. आदिल का सहारनपुर, श्रीनगर पुलिस, एटीएस सहारनपुर से श्रीनगर तक कनेक्शन खंगालने में लगी हैं। यूपी के सहानपुर के जिस अस्पताल में डॉ. अदील तैनात था, वहां सोमवार सुबह से ही कई राज्यों की पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने डेरा डाल रखा था। अस्पताल के प्रबंधन, वहां तैनात चिकित्सकों व स्टाफ से बारी बारी से घंटों तक पूछताछ की। सोमवार सुबह अस्पताल में जम्मू कश्मीर पुलिस पहुंची। आतंक के डॉक्टरों ने मिलकर अपना स्लीपर मॉड्यूल खड़ा किया था।

AK-47 वाली कार शाहीन की निकली

पुलिस को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब मुज्जमिल के पास मिली लग्जरी कार की आरसी शाहीन के नाम पर दर्ज निकली. कार के डिक्की से एक AK-47 राइफल और कई मैगजीन बरामद हुईं. शाहीन खुद एक प्रतिष्ठित अस्पताल में प्रैक्टिस करने वाली डॉक्टर हैं. उनकी गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियों ने दोनों के कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजेक्शन और सोशल मीडिया चैट की गहन पड़ताल शुरू कर दी है।

लखनऊ में क्या तलाश रही हैं एजेंसियां?

सूत्र बता रहे हैं कि शाहीन के फोन से लखनऊ के कुछ नंबरों पर लगातार संपर्क के सबूत मिले हैं. इनमें से कुछ नंबर लालबाग, चौक और कैसरबाग जैसे इलाकों के हैं. खुफिया विभाग की एक टीम मंगलवार सुबह लखनऊ पहुंच चुकी है. टीम लालबाग के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि शाहीन के परिवार की जड़ों का पता लगाया जा सके. लखनऊ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “हमें केंद्र से इनपुट मिला है. हम लोकल इंटेलिजेंस के साथ मिलकर हर संभावित एंगल की जांच कर रहे हैं. अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है.”

राजधानी हाई अलर्ट पर 

लखनऊ में विधानसभा सत्र नजदीक होने की वजह से पहले से ही सुरक्षा चाक-चौबंद है. अब इस नए इनपुट के बाद गोमतीनगर, हजरतगंज, चारबाग रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है. सभी होटल, गेस्ट हाउस और पीजी की चेकिंग तेज कर दी गई है.

 

Back to top button