UP News: बलिया में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने 4 को रौंदा

Ballia News: यूपी के बलिया में भीषण हादसा हुआ है। निमंत्रण से लौट रहे लोगों की बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई और एक घायल है।

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है, जहां वे जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।

नशे की हालत में गाड़ी चलाते समय हादसा

मरने वालों की पहचान रामपुर कला गांव निवासी सत्यम राजभर (20), राजा कुमार (18), दिवाकरपुर गांव निवासी विकास (21) और अनीश (16) के रूप में हुई है। घायल अभिषेक (18) का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि नशे की हालत में गाड़ी चलाते समय उससे नियंत्रण खो दिया गया था। बोलेरो की गति बहुत तेज थी। मोड़ पर चालक ने अनियंत्रित हो गया। इससे गाड़ी पेड़ से जा टकराई।

ये भी पढ़े- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की केवड़िया यात्रा और विकास एवं राष्ट्रीय एकता पर जोर

भीषण टक्कर से बोलेरो के परखचे उड़ गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस के साथ एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने बोलेरो के अंदर से सभी को बाहर निकाला। तब तक तीन लोगों की मौत हो गई थी। दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। एक की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां उसकी भी मौत हो गई।

ये भी पढ़े- यूपी में अब प्रॉपर्टी रेट का मूल्यांकन हुआ आसान; यूनिफाइड रेट लिस्ट फॉर्मेट लागू

 

Back to top button