
Vivo X300 Series भारत में लॉन्च को तैयार; 200MP कैमरा और Dimensity 9500 चिपसेट…
Vivo X300 Series: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो(Vivo) ने कंफर्म कर दिया है कि उनकी नई फ्लैगशिप फोन सीरीज Vivo X300 Series को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा. इस सीरीज में कंपनी दो नए फ्लैगशिप फोन्स को लॉन्च करेगी, जिनके नाम Vivo X300 और Vivo X300 Pro होंगे.
Vivo के इन दोनों फोन्स को हाल ही में कंपनी ने यूरोप में 30 अक्टूबर को पेश किया गया था. अब इस फोन को भारत में भी लॉन्च किया जाने वाला है.

लॉन्च डिटेल्स:
वीवो ने अपने आधिकारिक एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए लिखा – “Coming soon – the power of perfection.” इसका मतलब है कि कंपनी जल्द ही अपने इस फोन सीरीज को लॉन्च करने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन को भारत में दिसंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है. वीवो ने फ्लिपकार्ट पर इसका एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव किया है, जिससे यह साफ हो गया है कि इस फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा. हालांकि, इसे वीवो के आधिकारिक ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से भी बेचा जा सकता है.
What once was beyond reach is now all yours to capture.
The #vivoX300Series.
Coming soon. #vivoIndia #GoIntoTheWild pic.twitter.com/5Cq8PmtH1R— vivo India (@Vivo_India) November 12, 2025
Source-socialmedia
फोन्स के संभावित फीचर्स:
| फीचर (Feature) | Vivo X300 | Vivo X300 Pro |
| डिस्प्ले साइज (Display Size) | 6.31-inch Q10+ AMOLED panel | 6.78-inch flat Q10+ LTPO AMOLED display |
| रेजोल्यूशन (Resolution) | जानकारी नहीं है | 1,260×2,800 pixels |
| रिफ्रेश रेट (Refresh Rate) | 120Hz, HDR सपोर्ट के साथ | 120Hz |
| प्रोसेसर (Processor) | MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट | MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट |
| रियर कैमरा (Rear Camera) | 200MP main sensor + 50MP ultrawide + 50MP periscope sensor | 50MP primary (f/1.57) + 50MP ultrawide (f/2.0) + 200MP periscope telephoto (100x तक digital zoom) |
| बैटरी (Battery) | 5,360mAh | 5,440mAh |
| चार्जिंग (Charging) | 90W वायर्ड + 40W वायरलेस | 90W वायर्ड + 40W वायरलेस |
| कलर ऑप्शन (Color Option) | ग्लोबल कलर्स ऑप्शन के साथ भारत के लिए एक्सक्लूसिव रेड कलर लॉन्च किया जा सकता है | – (स्टैंडर्ड कलर्स) |
फोन सीरीज की अनुमानित कीमत:
| मॉडल | बेस वेरिएंट (चीन कीमत) | अनुमानित भारतीय कीमत |
| Vivo X300 (12GB+256GB) | CNY 4,399 (~₹54,700) | ₹55,000 – ₹60,000 |
| Vivo X300 Pro (12GB+256GB) | CNY 5,299 (~₹65,900) | ₹66,000 – ₹75,000 |





