IND vs SA: कोलकाता टेस्ट ऋषभ पंत की वापसी, आज कप्तान गिल की ‘असली’ परीक्षा

IND vs SA 1st Test: भाारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलाा जा रहा. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

IND vs SA 1st Test: दुनिया के सबसे शानदार क्रिकेट स्टेडियमों में शुमार ईडन गार्डेंस 6 साल बाद फिर टेस्ट मैच की मेजबानी के लिए तैयार है। पिछली बार यहां हुए देश के पहले डे-नाइट टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को आसानी से हरा दिया था, लेकिन इस बार चुनौती बेहद कड़ी है। सामने कोई और नहीं, बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। पहले दिन के पहले सेशन का खेल जारी है। साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। वियान मुल्डर और टोनी डी जॉर्जी नाबाद हैं।

टेम्बा बावुमा हुए आउट

टेम्बा बावुमा 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। ड्रिंक्स से पहले जसप्रीत बुमराह ने​​​​​​ ऐडन मार्करम (31 रन) और ​​​​​​​रायन रिकेल्टन (23 रन) को पवेलियन की राह दिखाई। भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में ऋषभ पंत की वापसी हुई है. पंत को मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दौरान दाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी।

ये भी पढ़े- IPL 2026 से पहले मुंबई का बड़ा दांव, पहली ट्रेड में डील शार्दुल ठाकुर को खरीदा

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, रियान रिकल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, ​​​​​​​काइल वेरिने (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन और कॉर्बिन बॉस ।

ये भी पढ़े- इनको पर्सनैलिटी चाहिए, अच्छा कप्तान नहीं…’, अक्षर पटेल का चौंकाने वाला खुलासा

 

Back to top button